एसी कूलिंग टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)  
यूटिलिटी

गर्मी में AC के साथ फैन चलाने का सही तरीका, कूलिंग भी बढ़ेगी और बिजली भी बचेगी

AC Tips: इस चिपचिपी गर्मी में एयर कंडीशन बड़ी राहत देता है, लेकिन इसके इस्तेमाल को लेकर लोगों में हमेशा कई सारे मिथक या कंफ्यूजन होते हैं, आज एसी से संबंधित कुछ बातों को जानेंगे।

रीता राय सागर

AC With Fan Cooling Tricks: गर्मी के मौसम में हर कोई चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान है। राहत पाने के लिए एसी, पंखा व कूलर सभी चीजों का सहारा लिया जा रहा है। एसी एक ऐसा सहारा है, जिसमें बाहर के 50 डिग्री के तापमान में भी कमरे के भीतर 10-12 डिग्री का तापमान बनाए रखता है।

अब कई लोग एसी के साथ पंखा भी चलाते हैं। उनका मानना है कि इससे एसी की हवा पूरे कमरे में सर्कुलेट होती है। दूसरी तरफ कई लोगों का मानना है कि इससे कूलिंग बढ़ती है। आपको बता दें कि सही तरीके से एसी और फैन का एक साथ इस्तेमाल करने से न सिर्फ कमरा जल्दी ठंडा होता है, बल्कि इससे बिजली की बचत भी हो सकती है। इसके लिए सही तापमान और फैन की स्पीड का ध्यान रखना जरूरी होता है।

पंखा और एसी, एक साथ कैसे करते हैं काम

जब आप कमरे में एयर कंडीशन ऑन करते हैं, तो उसका काम कमरे की हवा को ठंडा करना है। ठंडी हवा भारी होने के कारण अक्सर फ्लोर की ओर ही रह जाती है। इससे कमरे के अन्य हिस्सों में हवा नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में सीलिंग फैन हवा को पूरे कमरे में सर्कुलेट करने में मदद करता है। पंखा चलाने से कमरे में विंड चिल इफेक्ट पैदा होता है, इससे एसी की हवा पूरे कमरे में इक्वली डिस्ट्रीब्यूट होने लगती है। इससे रूम का टंप्रेचर कम हो जाता है और एसी के तापमान को भी बहुत ज्यादा कम करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

कितनी होनी चाहिए फैन की स्पीड और एसी का तापमान

एसी का टेंप्रेचर 24 से 26 डिग्री के बीच होना चाहिए। यह सेहत के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। अगर एसी का तापमान बहुत कम रखकर चलाया जाए और फैन तेज स्पीड पर चल रहा हो, तो कुछ लोगों को ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है। इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है और जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। इस कारण जरूरत के हिसाब से फैन की स्पीड को मीडियम रखना अच्छा होता है।

एसी चलाते समय कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखना चाहिए ताकि ठंडी हवा बाहर न निकल सके। अगर लगातार कमरे में गर्म हवा आती रहेगी, तो एसी को कमरा ठंडा करने में अधिक समय और मेहनत लगेगी। इसका असर सीधे एसी के कंप्रेशर पर होगा।

बिजली की भी होगी बचत

बता दें कि एसी के साथ पंखा चलाने से महीने के बिजली बिल में 15 से 20 फीसदी तक की कटौती की जा सकती है। यदि आप एसी के साथ में धीमी या मध्यम गति पर पंखा भी चलाते हैं, तो 24 डिग्री सेल्सियस पर भी आपको उतना ही सुकून मिलेगा। एक डिग्री एसी का तापमान बढ़ाने पर 3-5 फीसदी बिजली की खपत होती है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस