यह गलत AC को नहीं होने देती ठंडा
गंदे Air Filters
अगर AC के फिल्टर पर धूल और गंदगी जमा हो जाए तो एयरफ्लो ब्लॉक हो जाता है। ऐसे में फिल्टर को नियमित साफ करें, पानी से धोकर दोबारा इस्तेमाल करें
Low Refrigerant Level
रेफ्रिजरेंट यानी AC की कूलिंग गैस। अगर इसका लेवल कम हो जाए, तो AC ठंडी हवा देना बंद कर सकता है। जिसमें पाइप पर बर्फ जमना, हिसिंग साउंड आना जैसे सकेंत मिलते है।
Thermostat खराब
थर्मोस्टेट AC का तापमान कंट्रोल करता है। अगर ये सही काम न करे, तो AC गलत टेम्परेचर पर चलने लगता है। जिसमें Cooling uneven होना, AC बार-बार बंद होना कारण होते है।
Compressor में खराबी
कंप्रेसर AC का सबसे अहम हिस्सा होता है। यही रेफ्रिजरेंट को पूरे सिस्टम में घुमाता है। ऐसे में यह खराब हो जाए तो AC ठंडा नहीं करेगा, आवाजें करता है, बिजली की खपत बढ़ सकती है।
AC कमरे के हिसाब से छोटा है?
कई बार समस्या AC में नहीं बल्कि उसके साइज में होती है। ऐसे में कमरा बड़ा है, AC की टन क्षमता कम है तो AC पूरे कमरे को ठंडा नहीं कर पाएगा।
Outdoor Unit
अगर आउटडोर यूनिट धूल, पत्तियों या गंदगी से ब्लॉक हो जाए, तो कूलिंग प्रभावित हो सकती है। ऐसे में यूनिट के आसपास सफाई रखें, एयरफ्लो ब्लॉक न होने दें।
टेक्नीशियन बुलाने से पहले ये करें
AC Restart करें
Filters साफ करें
Outdoor Unit चेक करें
Thermostat Settings देखें
Regular Servicing क्यों है जरूरी?
रेगुलर सर्विसिंग से Cooling बेहतर रहती है, बिजली की बचत होती है, बड़ी खराबियों से बचाव होता है, AC की लाइफ बढ़ती है।

