WhatsApp Security (Source. Navbharat Desk) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड

WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए फीचर्स लाते ही रहते है ऐसे में आने वाले समय को देखते हुए व्हाट्सएप अपने करोड़ों यूजर्स के लिए अकाउंट सिक्योरिटी को पहले से ज्यादा मजबूत है।

सिमरन सिंह

WhatsApp Security: WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए फीचर्स लाते ही रहते है ऐसे में आने वाले समय को देखते हुए व्हाट्सएप अपने करोड़ों यूजर्स के लिए अकाउंट सिक्योरिटी को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर रिपोर्ट्स सामने आई है कि Meta के स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अपने टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर में बड़ा बदलाव करने की योजना बना रहा है। ऐसे में देखा जा रहा है कि अगर यह अपडेट लॉन्च होता है तो यूजर्स को मौजूदा 6 अंकों के न्यूमेरिक PIN की जगह एक डेडिकेटेड अकाउंट पासवर्ड सेट करने का विकल्प मिल सकता है। इससे अकाउंट की सुरक्षा का स्तर पहले से कहीं अधिक मजबूत हो सकता है।

6 अंकों के PIN की जगह मिलेगा पासवर्ड का विकल्प

WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को मौजूदा टू-स्टेप वेरिफिकेशन PIN को पासवर्ड से रिप्लेस करने की सुविधा देगा। वहीं अभी के लिए प्लेटफॉर्म केवल 6 अंकों का न्यूमेरिक PIN इस्तेमाल करता है लेकिन नए सिस्टम में यूजर्स लेटर्स और नंबर्स दोनों को मिलाकर मजबूत पासवर्ड बना सकेंगे। वहीं साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ भी लंबे समय से मजबूत पासवर्ड के इस्तेमाल की सलाह देते रहे हैं। ऐसे में यह बदलाव खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो WhatsApp के जरिए बैंकिंग से जुड़ी जानकारी, वित्तीय लेनदेन या अन्य संवेदनशील डेटा साझा करते हैं।

फिलहाल सिर्फ डेवलपमेंट स्टेज में है फीचर

रिपोर्ट में साफ तौर पर बताया गया है कि यह नया सिक्योरिटी फीचर अभी शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज में है और फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऐसे में लॉन्च से पहले कंपनी इसमें बदलाव कर सकती है या जरूरत पड़ने पर इसे रद्द भी कर सकती है। लेकिन मौजूदा टू-स्टेप वेरिफिकेशन की तरह यह नया फीचर भी ऑप्शनल रहने की संभावना है। जिसका सीधा मतलब है कि जो यूजर्स टू-स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल नहीं करते उनके लिए यह बदलाव अनिवार्य नहीं होगा।

ऐसे मैनेज करें टू-स्टेप वेरिफिकेशन

WhatsApp यूजर्स अभी भी अपने अकाउंट की टू-स्टेप वेरिफिकेशन सेटिंग्स को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। इसके लिए Settings > Account > Two-step verification में जाकर फीचर को ऑन या ऑफ किया जा सकता है। इसी सेक्शन से PIN बदलने और रिकवरी ईमेल एड्रेस अपडेट करने का विकल्प भी मिलता है।

यूजरनेम और iPhone कॉलिंग फीचर पर भी काम जारी

देखा जा रहा है कि WhatsApp केवल सिक्योरिटी ही नहीं बल्कि कई नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है। वहीं हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम सपोर्ट का विस्तार कर रही है। वहीं iPhone यूजर्स के लिए कॉल के दौरान Apple Microphone Modes के बीच आसानी से स्विच करने वाला नया शॉर्टकट भी टेस्ट किया जा रहा है। इससे साफ है कि आने वाले महीनों में WhatsApp यूजर्स को कई बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां