-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Two Step Verfication Biometric Lock Give Whatsapp Full Security Just 60 Seconds
WhatsApp की सुरक्षा: 60 सेकंड में करें अपना अकाउंट पक्का सुरक्षित
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp Security: बढ़ती तकनीक को देखते बुए प्राइवेसी और डेटा पर खतरे भी बढ़े हैं। खासकर WhatsApp पर जहां हम रोज़ाना चैटिंग और कई काम होता है। ऐसे में कुछ चीजों को करने से आप सुरक्षित हो सकते है।

WhatsApp के लिए ये है सही ट्रिक। (सौ. Pixabay)
WhatsApp Privacy Chat Backup Security: डिजिटल दुनिया के तेजी से बढ़ते दायरे में जहां टेक्नोलॉजी ने जीवन को आसान बनाया है, वहीं हमारी प्राइवेसी और डेटा पर खतरे भी बढ़े हैं। खासकर WhatsApp पर जहां हम रोज़ाना चैटिंग, फोटो-वीडियो शेयरिंग और पेमेंट तक करते हैं अगर सुरक्षा ढीली पड़ जाए तो साइबर फ्रॉड और प्राइवेसी लीक का जोखिम बढ़ जाता है। अच्छी खबर यह है कि मात्र कुछ स्टेप्स फॉलो करके आप 60 सेकंड के अंदर अपना WhatsApp इतना मजबूत कर सकते हैं कि आपका डेटा सुरक्षित रहे।
जरूरी पहला कदम: टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें
WhatsApp को सुरक्षित बनाने के लिए Two-step verification सबसे प्रभावी फीचर है। इसे ऑन करने के लिए Settings ~ Account ~ Two-step verification में जाएं और एक 6 अंकों का PIN सेट करें। ऐसा करने पर किसी भी समय आपका नंबर किसी दूसरे डिवाइस पर लॉगिन करने की कोशिश करेगा तो वह PIN माँगेगा। बिना PIN के आपका अकाउंट एक्सेस नहीं होगा, जिससे अकाउंट हाईजैकिंग का जोखिम काफी कम हो जाता है।
चैट बैकअप को एन्क्रिप्ट करके रखें सुरक्षित
WhatsApp की चैट्स अक्सर Google Drive या iCloud पर बैकअप होती हैं। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए Settings ~ Chats ~ Chat Backup ~ End-to-end encrypted backup को एक्टिवेट करें। यह बैकअप पासवर्ड या एन्क्रिप्शन से लॉक हो जाएगा, जिससे कोई भी आपकी सेव्ड चैट्स तक आसानी से नहीं पहुँच पाएगा। यह तरीका बैकअप पर होने वाले संभावित डेटा लीक्स को रोकता है।
सम्बंधित ख़बरें
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
बायोमेट्रिक लॉक से बढ़ाएं प्राइवेट चैट की सुरक्षा
अपने WhatsApp की स्क्रीन और चैट्स पर फिंगरप्रिंट या फेस लॉक लगाना आवश्यक है। Settings ~ Privacy ~ Fingerprint lock / Face ID में जाकर इसे ऑन करें। इससे केवल आपकी बायोमेट्रिक पहचान से ही WhatsApp खुलेगा और कोई भी अनधिकृत व्यक्ति आपकी चैट्स नहीं देख पाएगा।
प्रोफाइल फोटो और Last Seen की गोपनीयता सेट करें
स्कैमर्स अक्सर प्रोफाइल फोटो, Last Seen या About से व्यक्तिगत जानकारी जुटा लेते हैं। इससे बचने के लिए Settings ~ Privacy ~ Profile Photo / Last Seen / About में जाकर इन्हें My Contacts पर सीमित कर दें। इस तरह आपकी संवेदनशील जानकारी अजनबियों से छिपी रहेगी।
ये भी पढ़े: घर के अंदर मोबाइल नेटवर्क पड़ जाते है कमजोर? इस एक तरीके से सिग्नल होगे ठीक
अनजान लिंक और फॉरवर्ड मैसेज से रहें सतर्क
किसी भी अनजान लिंक या फॉरवर्ड मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें। दिखने में सही लिंक भी फेक हो सकता है और क्लिक करते ही आपकी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। WhatsApp का Suspicious Link Detection फीचर संदिग्ध लिंक पर चेतावनी देता है हर लिंक खोलने से पहले स्रोत की विश्वसनीयता जरूर जाँचें।
Two step verfication biometric lock give whatsapp full security just 60 seconds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














