Jio Hotstar (Source. Jio Hotstar) 
टेक्नॉलजी

मोबाइल पर फिल्में देखना पड़ेगा महंगा, Jio Hotstar 700 रुपये ज्यादा हुआ मंहगा

Jio Hotstar Plan: OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज़ देखने वालों के लिए Jio Hotstar ने बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने Super और Premium सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में सीधी बढ़ोतरी कर दी है।

सिमरन सिंह

Jio Hotstar Super Plan Price: OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज़ देखने वालों के लिए Jio Hotstar ने बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने Super और Premium सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में सीधी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे यूजर्स की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। कंपनी की ओर से साफ किया गया है कि नई कीमतें 28 जनवरी 2026 से लागू होंगी। हालांकि राहत की बात यह है कि मौजूदा सब्सक्राइबर्स तब तक पुरानी कीमत पर कंटेंट देख पाएंगे, जब तक उनका मौजूदा प्लान एक्टिव है। जैसे ही प्लान एक्सपायर होगा, बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी।

Jio Hotstar Super Plan हुआ महंगा

Jio Hotstar के Super Plan की कीमतों में भी इजाफा किया गया है।

  • अब तक सुपर के क्वार्टर प्लान की कीमत 299 रुपये थी, लेकिन 28 जनवरी 2026 के बाद इसके लिए यूजर्स को 349 रुपये देने होंगे। यानी सीधे 50 रुपये की बढ़ोतरी।
  • वहीं, एनुअल सुपर सब्सक्रिप्शन की कीमत 899 रुपये से बढ़कर 1099 रुपये हो गई है, जिससे सालाना प्लान 200 रुपये महंगा हो गया है।
  • इस प्लान में यूजर्स को विज्ञापनों के साथ दो डिवाइस पर Jio Hotstar एक्सेस की सुविधा मिलती है।

Premium Plan की कीमत ने बढ़ाई टेंशन

अगर आप बिना रुकावट प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो अब उसके लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा।

  • Premium टियर के क्वार्टर प्लान की कीमत पहले 499 रुपये थी, जो अब बढ़कर 699 रुपये हो गई है। यानी एक झटके में 200 रुपये ज्यादा।
  • वहीं, Premium एनुअल प्लान अब 1499 रुपये से बढ़कर 2199 रुपये का हो गया है। इसका मतलब सालाना सब्सक्रिप्शन पर यूजर्स को 700 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

Premium यूजर्स को क्या मिलेगा?

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कंपनी की ओर से 4 डिवाइस पर Jio Hotstar एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही लाइव स्पोर्ट्स और लाइव शोज़ को छोड़कर बाकी सभी कंटेंट पर Ad-Free एक्सपीरियंस दिया जाता है, जो इसे ज्यादा आकर्षक बनाता है।

हॉलीवुड कंटेंट को लेकर बड़ा बदलाव

कंपनी ने बताया कि नए स्ट्रक्चर के तहत नए यूजर्स के लिए Super और Premium टियर में हॉलीवुड कंटेंट डिफॉल्ट रूप से शामिल रहेगा। वहीं, मोबाइल-टियर सब्सक्राइबर्स एक ऑप्शनल ऐड-ऑन के जरिए हॉलीवुड टाइटल्स एक्सेस कर सकेंगे, जिससे वे अपनी पसंद के हिसाब से सब्सक्रिप्शन को कस्टमाइज कर पाएंगे।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी