Happy New Year Scams (Source. X) 
टेक्नॉलजी

नए साल 2026 से पहले हैप्पी न्यू ईयर स्कैम का खतरा, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Happy New Year Scams: पूरी दुनिया नए साल 2026 के स्वागत की तैयारी में जुटी है, वहीं साइबर अपराधी भी लोगों को ठगने के नए तरीके अपना रहे हैं। सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर मैसेज भेजे जा रहे है।

सिमरन सिंह

Happy New Year 2026 APK File Alert: जैसे-जैसे पूरी दुनिया नए साल 2026 के स्वागत की तैयारी में जुटी है, वैसे-वैसे साइबर अपराधी भी लोगों को ठगने के नए तरीके अपना रहे हैं। सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर भेजे जा रहे 'हैप्पी न्यू ईयर' शुभकामना संदेश अब जश्न नहीं, बल्कि बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। पुलिस और साइबर एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि एक गलत क्लिक आपका बैंक अकाउंट तक खाली करा सकता है।

क्या है हैप्पी न्यू ईयर 2026 विशेज स्कैम?

यह साइबर ठगी आमतौर पर WhatsApp, SMS और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फैल रही है। जालसाज लोगों को आकर्षक मैसेज भेजते हैं, जिनमें लिखा होता है 'आपका खास न्यू ईयर गिफ्ट देखने के लिए क्लिक करें' या 'डिजिटल न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड अभी खोलें'। जैसे ही यूजर इस लिंक या फोटो पर क्लिक करता है, वह फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है या फोन में मालिशियस APK फाइल डाउनलोड हो जाती है। यह फाइल वायरस की तरह काम करती है और हैकर्स को फोन का रिमोट एक्सेस दे देती है।

कई राज्यों की पुलिस ने जारी की हाई अलर्ट एडवाइजरी

तेलंगाना स्टेट साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो (TSCSB) समेत बेंगलुरु, पंजाब और अन्य राज्यों की पुलिस ने इस स्कैम को लेकर हाई-प्रायोरिटी अलर्ट जारी किया है। पुलिस का कहना है कि त्योहारों की आड़ में भेजे जा रहे ये मैसेज व्यक्तिगत डेटा चोरी और बैंक फ्रॉड के लिए तैयार किए गए हैं।

कैसे बचें 'हैप्पी न्यू ईयर' स्कैम से?

पुलिस ने नागरिकों को कुछ जरूरी सुरक्षा दिशा-निर्देश अपनाने की सलाह दी है

  • अनवैरिफाइड लिंक्स से दूरी बनाएं: अनजान नंबर से आए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
  • भेजने वाले की पहचान जांचें: ठग अक्सर दोस्तों या रिश्तेदारों की प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल करते हैं।
  • URL जरूर जांचें: शॉर्ट लिंक (bit.ly, tinyurl) से सतर्क रहें, वेबसाइट 'https://' से शुरू होनी चाहिए।
  • APK या थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड न करें: चैट के जरिए आई किसी भी फाइल को इंस्टॉल न करें।

गोल्डन ऑवर में शिकायत करना है बेहद जरूरी

अगर आप साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो पहले दो घंटे यानी 'गोल्डन ऑवर' सबसे अहम होते हैं। इस दौरान शिकायत करने पर बैंक अकाउंट फ्रीज होने और पैसे वापस मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।

  • हेल्पलाइन नंबर: 1930 पर तुरंत कॉल करें
  • ऑनलाइन शिकायत: cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें

सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा

साइबर अपराधी दिवाली, क्रिसमस और नए साल जैसे मौकों पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। पुलिस का कहना है कि उत्सव की खुशी में डिजिटल लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए नए साल की शुभकामनाएं स्वीकार करें, लेकिन संदिग्ध लिंक और फाइल से दूरी बनाए रखें।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय