Smartphone को खाली रखने का तरीका। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

फोन से फोटो डिलीट करने के बाद भी नहीं मिल रही जगह? ये 5 तरीके खाली करेंगे स्टोरेज

Smartphone Storage Tips: फोन में बड़े वीडियो, WhatsApp की मीडिया फाइलें और डिलीट किए गए फोटो का ट्रैश भी काफी जगह घेर सकता है। ऐसे में बिना जरूरी डेटा हटाए स्टोरेज खाली करने के लिए बाते ध्यान रखें।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • स्टोरेज लगभग फुल का मैसेज आ रहा है तो परेशानी की वजह सिर्फ तस्वीरें नहीं हैं।

  • बड़े वीडियो, WhatsApp की मीडिया फाइलें और डिलीट किए गए फोटो का ट्रैश काफी जगह घेर सकता है।

  • Android और iPhone दोनों में इसके लिए बिल्ट-इन टूल मौजूद हैं।

How To Free Up Phone Storage: स्मार्टफोन की गैलरी से सैकड़ों फोटो हटाने के बाद भी अगर बार-बार स्टोरेज लगभग फुल का मैसेज आ रहा है तो परेशानी की वजह सिर्फ तस्वीरें नहीं हैं। बता दें कि फोन में सेव बड़े वीडियो, WhatsApp की मीडिया फाइलें और डिलीट किए गए फोटो का ट्रैश भी काफी जगह घेर सकता है। ऐसे में बिना जरूरी डेटा हटाए स्टोरेज खाली करने के लिए सबसे पहले यह पता लगाना जरूरी है कि जगह इस्तेमाल कहां हो रही है। Android और iPhone दोनों में इसके लिए बिल्ट-इन टूल मौजूद हैं।

स्टोरेज और मेमोरी में क्या है अंतर?

फोन की स्टोरेज और मेमोरी एक चीज नहीं हैं। स्टोरेज में फोटो, वीडियो, ऐप और डाउनलोड की गई फाइलें सेव रहती हैं जबकि मेमोरी यानी RAM ऐप और सिस्टम को चलाने में मदद करती है। इसलिए फोन में जगह कम होने पर स्टोरेज खाली करना जरूरी है।

वहीं Android में Settings के अंदर Storage पर जाकर देख सकते हैं कि फोटो, वीडियो, ऐप और दूसरी फाइलें कितनी जगह ले रही हैं। Samsung फोन में Settings से Device Care और फिर Storage पर जाएं। iPhone में Settings, General और iPhone Storage खोलें। यहां सबसे ज्यादा जगह लेने वाले ऐप्स की जानकारी मिल जाएगी।

ये 5 तरीके खाली करेंगे फोन की स्टोरेज

1. Recently Deleted या Trash खाली करें: डिलीट की गई तस्वीरें तुरंत हमेशा के लिए नहीं हटतीं। iPhone में Recently Deleted और कई Android फोन में Trash या Recycle Bin देखें। iPhone में फोटो 30 दिन तक यहां रह सकती हैं। जरूरी फोटो का बैकअप लेने के बाद ही इन्हें स्थायी रूप से हटाएं।

2. बड़े वीडियो पहचानें: गैलरी में वीडियो फिल्टर लगाकर स्क्रीन रिकॉर्डिंग, लंबे वीडियो और बेकार क्लिप हटाएं। ये कई तस्वीरों से ज्यादा जगह घेर सकते हैं।

3. WhatsApp की फाइलें साफ करें: WhatsApp की Settings में Storage and Data और फिर Manage Storage खोलें। यहां बड़ी फाइलें और ज्यादा जगह लेने वाली चैट देखकर गैरजरूरी मीडिया हटा सकते हैं।

4. ऑटो डाउनलोड नियंत्रित करें: WhatsApp के Media Auto-Download विकल्प में तय करें कि फोटो और वीडियो अपने-आप डाउनलोड हों या नहीं। iPhone में चैट्स के अंदर Save to Photos सेटिंग भी नियंत्रित कर सकते हैं।

5. गैरजरूरी ऐप और डाउनलोड हटाएं: पुराने डाउनलोड, ऑफलाइन वीडियो और इस्तेमाल नहीं होने वाले ऐप भी स्टोरेज भरते हैं। इन्हें जांचकर हटाएं।

Android का Smart Storage फीचर भी आएगा काम

कुछ Android 14 और उसके बाद के वर्जन वाले फोन में Smart Storage विकल्प मिलता है। इसे Settings में Storage और Free up space के जरिए चालू किया जा सकता है। यह बैकअप हो चुकी फोटो और वीडियो को स्टोरेज लगभग भरने पर हटाने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने से पहले Google Photos में बैकअप पूरा होने की पुष्टि जरूर करें। फोन के मॉडल और Android वर्जन के हिसाब से मेन्यू के नाम बदल सकते हैं।

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण