Motorola Edge 70 Neo में मिलेगी 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 24 नवंबर को भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Motorola Edge 70 Neo Price In India: Motorola Edge 70 Neo भारत में 24 नवंबर को लॉन्च होगा। इस बार Motorola ने Neo सीरीज के कॉम्पैक्ट फोन वाली पहचान से हटकर बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी पर फोकस किया है।
Motorola Edge 70 Neo 7,000mAh battery launch in India on November 24
Motorola का नया फोन जल्द आने वाला है।Source. Motorola
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Motorola Edge 70 Neo भारत में 24 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है।

  • Motorola ने Neo सीरीज के कॉम्पैक्ट फोन वाली पहचान से हटकर बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी पर फोकस किया है।

  • फोन में 7,000mAh की बैटरी और 6.8 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।

Motorola Edge 70 Neo Launch Date: Motorola Edge 70 Neo भारत में 24 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। वहीं कंपनी ने Flipkart और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की माइक्रोसाइट के जरिए इसकी लॉन्च डेट और कई अहम फीचर्स की पुष्टि कर दी है। इस बार Motorola ने Neo सीरीज के कॉम्पैक्ट फोन वाली पहचान से हटकर बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी पर फोकस किया है। साथ ही फोन में 7,000mAh की बैटरी और 6.8 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसकी कीमत का खुलासा लॉन्च के दिन होगा।

Motorola Edge 70 Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Motorola ने इसको लेकर बताया है कि Edge 70 Neo में 6.8 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। कंपनी ने इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स बताई है। इसको आसान भाषा में समझें तो ज्यादा ब्राइटनेस की वजह से तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखना आसान हो सकता है।

बता दें कि फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। यह लंबे समय तक गेमिंग या दूसरे भारी काम करते समय फोन की गर्मी को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।

7,000mAh बैटरी और कैमरे में क्या खास?

Motorola का दावा है कि फोन की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 53 घंटे तक चल सकती है। लेकिन असल बैटरी बैकअप इस्तेमाल, स्क्रीन ब्राइटनेस और नेटवर्क जैसी स्थितियों पर निर्भर करेगा। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग, 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग भी मिलेगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ 2MP मैक्रो सेंसर भी मिलेगा।

Motorola Edge 70 Neo 7,000mAh battery launch in India on November 24
Motorola Android 17 अपडेट: 29 स्मार्टफोन को मिलेगा नया सॉफ्टवेयर, 9 में शुरू हुआ रोलआउट, देखें पूरी लिस्ट

चार रंगों में आएगा फोन, कीमत का इंतजार

Motorola Edge 70 Neo को Pantone Gray Lilac, Milky Blue, Mountain View और Sage कलर में पेश किया जाएगा। फोन का वजन 204 ग्राम और मोटाई 8.49mm है। इसमें IP64 रेटिंग भी मिलेगी जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है लेकिन फोन को पानी में डुबोना सुरक्षित नहीं है।

लेकिन कंपनी ने अभी भारत में इसकी कीमत घोषित नहीं की है। इसलिए खरीदने का फैसला लेने से पहले 24 नवंबर को कीमत और ऑफर्स का इंतजार करना बेहतर होगा। खासकर बड़ी बैटरी चाहने वालों के लिए इसका वास्तविक बैटरी बैकअप और कीमत अहम साबित होंगे।