Smartphone  Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

भारत में स्मार्टफोन बिक्री को लगा बड़ा झटका, चीनी कंपनियों की हालत खराब, Apple-Samsung ने बचाई अपनी जगह

Smartphone Market India: भारत के स्मार्टफोन बाजार में इस साल दूसरी तिमाही में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इस का असर Apple-Samsung पर नहीं हुआ है।

सिमरन सिंह

Apple Samsung Market Share India: भारत के स्मार्टफोन बाजार में इस साल दूसरी तिमाही में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं अप्रैल से जून 2026 के बीच देश में करीब 3.32 करोड़ स्मार्टफोन शिप किए गए जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 11.1 फीसदी कम हैं। इसके साथ ही IDC की रिपोर्ट में बताया गया है कि बढ़ती मेमोरी और कंपोनेंट कीमतों के कारण फोन महंगे हुए हैं जिसका सीधा असर ग्राहकों की खरीदारी पर पड़ा है। वहीं खास बात यह है कि इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स पर दिखाई दिया है।

Vivo से लेकर Realme तक की बिक्री घटी

वहीं चीनी कंपनियों में ज्यादातर बड़े ब्रांड्स ने डबल डिजिट में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि भारत में नंबर-1 स्मार्टफोन ब्रांड बने Vivo के शिपमेंट में Q2 के दौरान 13.9 फीसदी की गिरावट आई और उसकी बाजार हिस्सेदारी 19 फीसदी से घटकर 18.4 फीसदी रह गई। वहीं Oppo के शिपमेंट 8.5 फीसदी, Xiaomi के 10 फीसदी और Realme के 14.2 फीसदी घटे। Poco को भी 12.3 फीसदी की गिरावट झेलनी पड़ी। सबसे बड़ा झटका iQOO को लगा जिसके शिपमेंट में 61 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई।

Apple और Samsung ने बढ़ाई हिस्सेदारी

इस स्थिति में ज्यादातर ब्रांड्स दबाव में रहे वहीं Samsung और Apple ने अपनी स्थिति मजबूत की। Samsung के शिपमेंट में 0.4 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन उसकी बाजार हिस्सेदारी 14.5 फीसदी से बढ़कर 16.4 फीसदी हो गई। Apple के शिपमेंट में 0.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई और उसकी हिस्सेदारी 7.5 फीसदी से बढ़कर 8.5 फीसदी हो गई। महंगे फोन की ओर बढ़ता ग्राहकों का रुझान Apple के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित हुआ है।

महंगे फोन के बीच 4G की वापसी

IDC ने दी जानकारी में बताया है कि 2026 की पहली छमाही में भारत में 6.42 करोड़ स्मार्टफोन शिप हुए जो पिछले पांच सालों में इस अवधि का सबसे कम आंकड़ा है। लेकिन कंपनियों की कुल कमाई 3.6 फीसदी बढ़ी जिसका सीधा मतलब है कि कम फोन बिकने के बावजूद ग्राहक महंगे मॉडल खरीद रहे हैं। दूसरी तिमाही में औसत स्मार्टफोन कीमत सालाना आधार पर 14.4 फीसदी बढ़ी। महंगे एंट्री-लेवल 5G फोन के बीच सस्ते 4G मॉडल की मांग भी वापस बढ़ी। Q2 में 4G स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 5.8 फीसदी से बढ़कर 11.1 फीसदी हो गई।

Offline Market बना नया सहारा

बता दें कि स्मार्टफोन खरीदने का तरीका भी बदल रहा है। ऑनलाइन शिपमेंट में 19.8 फीसदी की गिरावट आई और इसकी हिस्सेदारी 46.4 फीसदी से घटकर 41.9 फीसदी रह गई। इसके उलट ऑफलाइन शिपमेंट सिर्फ 3.6 फीसदी घटे और हिस्सेदारी 53.6 फीसदी से बढ़कर 58.1 फीसदी हो गई। वहीं IDC का अनुमान है कि 2026 की दूसरी छमाही में स्मार्टफोन शिपमेंट में 15 फीसदी से ज्यादा गिरावट आ सकती है। ऐसे में कंपनियों के लिए सस्ते मॉडल, मजबूत ऑफलाइन नेटवर्क और प्रीमियम डिवाइसेज के बीच सही संतुलन बनाना बड़ी चुनौती होगी।

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

सड़क से संसद तक JPSC-JSSC पर हंगामा, छात्रों के आंदोलन से रांची में गरमाई सियासत; तस्वीरों में देखें

TMC को बड़ा झटका! बैंक खाते फ्रीज केस में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ED के एक्शन को दी गई थी चुनौती