Vivo 2025 में मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट करेगा लॉन्च, Apple और Samsung को सीधी टक्कर

इस साल एक मिक्स्ड रियलिटी (MR) हेडसेट लॉन्च करेगी। यह डिवाइस वियरेबल टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है और ऐप्पल के विजन प्रो और सैमसंग के प्रोजेक्ट मोहन को सीधी टक्कर देगा।
Vivo MR
Vivo MR बड़ी कंपनी को दे रहा टक्कर। (सौ. AI)
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: स्मार्टफोन निर्माता वीवो 2025 में अपनी नई तकनीक के साथ बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह इस साल एक मिक्स्ड रियलिटी (MR) हेडसेट लॉन्च करेगी। यह डिवाइस वियरेबल टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है और ऐप्पल के विजन प्रो और सैमसंग के प्रोजेक्ट मोहन को सीधी टक्कर देगा।

सितंबर में आ सकता है पहला प्रोटोटाइप

चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि वीवो का मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट डिज़ाइन में ऐप्पल विजन प्रो जैसा हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें ऐप्पल के मुकाबले बेहतर फीचर्स दिए जाएंगे। इसके पहले प्रोटोटाइप के सितंबर 2025 तक लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि, बाजार में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जुलाई में हुई थी पुष्टि

जुलाई 2024 में आयोजित Vivo इमेजिंग कॉन्फ्रेंस में वीवो ने मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट के डेवलपमेंट की पुष्टि की थी। इवेंट में वीवो इमेजिंग के उपाध्यक्ष यू मेंग ने इस डिवाइस की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और घोषणा की कि इसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

XR डिवाइस के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम

गूगल ने हाल ही में XR (Extended Reality) डिवाइस के लिए एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च करने की योजना बनाई है। XR तकनीक में ऑगमेंटेड रियलिटी (AR), वर्चुअल रियलिटी (VR) और मिक्स्ड रियलिटी (MR) शामिल हैं। टेक विशेषज्ञों के अनुसार, यह ऑपरेटिंग सिस्टम उन फीचर्स को सपोर्ट करेगा जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रियलिटी-आधारित तकनीकों पर निर्भर हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com