SBI ने अपने यूजर्स को चेतावनी दी है। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

SBI यूजर्स, WhatsApp के इस मैसेज से हो जाएं सावधान, एक क्लिक में उठेंगे पैसे

ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कई लोगों को बैंक के नाम का मैसेज भी भेजा जाता है और इन मैसेज के एक लिंक पर क्लिक करने से यूजर बर्बाद भी हो सकते हैं। ऐसा ही एक फ्रॉड SBI यूजर्स के साथ हो रहा है जिसमें चेतावनी देना बहुत ही ज्यादा अहम है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. भारतीय स्टेट बैंक की अगर आप एक यूजर हैं तो आपके लिए खबर अहम होने वाली है। ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कई लोगों को बैंक के नाम का मैसेज भी भेजा जाता है और इन मैसेज के एक लिंक पर क्लिक करने से यूजर बर्बाद भी हो सकते हैं। ऐसा ही एक फ्रॉड SBI यूजर्स के साथ हो रहा है जिसमें चेतावनी देना बहुत ही ज्यादा अहम है।

SBI ने दी चेतावनी

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी की है। चेतावनी में कहा गया है कि कुछ लोग SBI के नाम से नकली मैसेज बनाकर भेज रहे हैं। इस मैसेज को WhatsApp और SMS के माध्यम से भेजा जा रहा है। इन मैसेज में कहा जा रहा है कि आपकी SBI रीवार्ड प्वाइंट्स जल्दी खत्म हो जाएंगे और आपको इन्हें रिडीम कर लेना चाहिए, मैसेज के लिंक पर क्लिक करें।

पोस्ट में साझा की बात

SBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि SBI ने स्पष्ट किया है कि बैंक कभी भी इस तरीके के मैसेज आपको नहीं भेजती, इसलिए आपको इन मैसेज से बचकर रहना है और इन लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।

क्या है SBI रीवार्ड प्वाइंट्स

SBI अपने ग्राहकों को लेनदेन पर रीवार्ड पॉइंट्स देता है। हर एक पॉइंट की कीमत 25 रुपये मानी गई है। इन पॉइंट्स का इस्तेमाल आप आने वाले समय में प्रोडक्ट्स और सर्विसेज खरीदने के लिए कर सकते हैं। इसमें कपड़े, मूवी टिकट्स, मोबाइल या फिर डिजिटल रिचार्ज, हवाई टिकट बुक करना, होटल बुक करना भी शामिल होता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें