Samsung Galaxy S26 Ultra Discount: महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का आप भी इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra पर खास ऑफर देखने को मिल रहा है। जो अब तक की सबसे बड़ी छूट में भी शामिल है। बता दें कि फरवरी 2026 में लॉन्च हुए इस फ्लैगशिप डिवाइस की कीमत में भारी कटौती की गई है जिससे ग्राहक हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। ऐसे में आप अब तक इसकी ऊंची कीमत की वजह से स फोन को खरीदा नहीं पा रहे थे तो यह ऑफर आपके लिए शानदार मौका है। जिसमें आपको दमदार कैमरा, प्रीमियम डिजाइन और एडवांस AI फीचर्स से लैस यह स्मार्टफोन मिलेगा।
Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। जिसे सैमसंग ने बेहतर परफॉर्मेंस के लिए खास तौर पर ऑप्टिमाइज किया गया है। इसके अलावा फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 200MP + 50MP + 50MP + 10MP का क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जा रहा है जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके अलावा 5,000mAh की बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है।
वहीं इस फ्लैगशिप फोन की सबसे दिलचस्प खूबियों में से एक इसका प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर है। जिसके इस्तेमाल से स्क्रीन को इस तरह मैनेज किया जा सकता है कि यूजर के अलावा आसपास बैठे लोगों को डिस्प्ले स्पष्ट दिखाई नहीं देता। ऐसे में निजी जानकारी और चैट्स को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़े: NEET री-एग्जाम से पहले Telegram बैन, भड़के CEO Pavel Durov बोले – 15 करोड़ यूजर्स को मिल रही सजा
Galaxy S26 Ultra के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन फिलहाल Flipkart पर इसका ब्लैक कलर वेरिएंट 1,14,950 रुपये में उपलब्ध है। इतना ही नहीं चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। जिसमें कुल मिलाकर ग्राहकों को 29,000 रुपये से ज्यादा का फायदा मिल सकता है और यह फ्लैगशिप फोन 1.11 लाख रुपये से भी कम प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है।
सिर्फ Samsung ही नहीं Google Pixel 10 पर भी इस समय बड़ी छूट मिल रही है। 79,999 रुपये की लॉन्च कीमत वाला यह स्मार्टफोन फिलहाल 64,400 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स और कैशबैक जोड़ने के बाद इसकी प्रभावी कीमत 60,000 रुपये से भी कम हो सकती है।