Google पर रूस ने भारी जुर्माना लगाया है। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

रूस ने Google पर लगाया बड़ा फाइन, दुनिया की GDP से है रिश्ता

रूस की अदालत ने YouTube पर जुर्माना लगाया है, जो गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का हिस्सा है। यह जुर्माना रूस चैनल को ब्लॉक करने की वजह से लगाया गया है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. रूस ने गूगल पर एक बहुत बड़ा फाइन लगा दिया है। कंपनी ने 20 डेसिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। अगर आप इस रकम का अंदाजा लगाना चाहते हैं, तो आपको 20 के पीछे 33 जीरो और लगने होंगे। इसके बाद यह रकम पूरी होगी।

क्यों लगा जुर्माना?

खबर के अनुसार, रूस की अदालत ने YouTube पर जुर्माना लगाया है, जो गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का हिस्सा है। यह जुर्माना रूस चैनल को ब्लॉक करने की वजह से लगाया गया है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद YouTube ने रूस की सरकारी मीडिया चैनल को ब्लॉक कर दिया है, जिसके बाद जुर्माना इस तरीके से लगाया गया है। यह जुर्माना इतना बड़ा है कि पूरी दुनिया की GDP भी इसके सामने छोटी रकम में नजर आती है। अदालत ने यह भी माना है कि गूगल ने रूस चैनल को ब्लॉक करके नियमों का उल्लंघन किया है।

दुनिया की GDP छोटी

कोर्ट द्वारा जो आर्डर दिए गए हैं, उनमें कहा गया है कि गूगल को तुरंत ही इन चैनल को रिस्टोर करना होगा। अगर यूट्यूब ऐसा नहीं करता है, तो 9 महीने के बाद हर दिन जुर्माना दुगना कर दिया जाएगा।

मामले की शुरुआत के बारे में बताएं तो यह मार्च 2022 में शुरू हुआ था, जब यूट्यूब ने कई रूसी चैनल पर ग्लोबल बैन लगा दिया था। इसके पीछे कंपनी ने अपनी पॉलिसीज का हवाला दिया था। इसके साथ बता दें कि YouTube ने कम से कम 1000 से ज्यादा ऐसे चैनल पर कार्यवाही की है, जो यूक्रेन पर रूस के हमले का समर्थन कर रहे थे। साथ ही 15,000 वीडियो भी रिमूव की गई हैं। दुनिया भर में बैन करने से पहले यूरोप में रूस के सरकारी मीडिया चैनल को बैन कर दिया गया था, जिसकी वजह से रूस पहले भी गूगल पर फाइन लग चुका है।

पहले भी लग चुकी है फाइन

2020 के मामले की शुरुआत हुई थी, जिसके अंतर्गत गूगल पर हर दिन 1,00,000 रूबल का जुर्माना रूस की सरकारी मीडिया को ब्लॉक करने के लिए लगाया गया था। रूस में अभी भी यूट्यूब काम करता है और पूरी तरह से फंक्शनल है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z