Android Phone में चार्जिग की काफी परेशानी आती है और इस का कारण जाना जरूरी है (सौ. Freeopik) 
टेक्नॉलजी

इस कारण से जल्दी खराब हो जाते हैं Android Smartphone के चार्जर, आप भी करें इन चीजों को चेक

Android फोन यूजर्स की संख्या हमेशा से ही ज्यादा रही है। आपको तमाम घरों में Android स्मार्टफोन यूजर्स मिल ही जाएंगे, लेकिन आपको इस फोन के साथ कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है, जिसमें स्लो चार्जिंग भी शामिल है। Android स्मार्टफोन की चार्जिंग कई बार धीमी पड़ जाती है, जिसके बाद आपको समझ नहीं आता कि आखिर क्या करें। हम इसके लिए कुछ सॉल्यूशंस आपके लिए लेकर आए हैं।

सिमरन सिंह

Android फोन यूजर्स की संख्या हमेशा से ही ज्यादा रही है। आपको तमाम घरों में Android स्मार्टफोन यूजर्स मिल ही जाएंगे, लेकिन आपको इस फोन के साथ कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है, जिसमें स्लो चार्जिंग भी शामिल है। Android स्मार्टफोन की चार्जिंग कई बार धीमी पड़ जाती है, जिसके बाद आपको समझ नहीं आता कि आखिर क्या करें। हम इसके लिए कुछ सॉल्यूशंस आपके लिए लेकर आए हैं।

क्या है स्लो चार्जिंग का कारण

आमतौर पर पावर सोर्स का कमजोर या फिर गड़बड़ होना, वायरलेस चार्जिंग अथवा चार्जिंग पोर्ट पर गंदगी होने से स्मार्टफोन की चार्जिंग स्लो होती है। इसके अलावा, चार्जिंग पर लगातार फोन इस्तेमाल करने से या फिर बैकग्राउंड में ऐप खुला छोड़ देने से भी पुरानी बैटरी का तापमान बढ़ जाता है, जिससे चार्जिंग धीमी पड़ जाती है।

कभी-कभार सॉफ्टवेयर अपडेट करने के कारण भी चार्जिंग में समस्या पैदा होती है। यदि सॉफ्टवेयर में बग्स हों तो बैटरी पर प्रभाव पड़ता है और चार्जिंग स्लो हो जाती है, जिसके कारण सॉकेट या फिर बिजली का उपयोग करने के बाद भी चार्जिंग पावर की समस्या दूर नहीं होती।

इस तरह करें सुरक्षा

  • अगर आप अपने फोन की चार्जिंग को बेहतर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप चार्ज में लगाने से पहले अपने फोन में चलने वाले बैकग्राउंड की सभी ऐप को बंद करें, उसके बाद फोन को चार्जिंग में लगाएं।
  • आप एयरप्लेन मोड पर भी फोन को रखकर चार्ज कर सकते हैं, जिससे कोई भी तरह की नोटिफिकेशन न आए और फोन दूसरे काम न करे।
  • हमेशा इंटरनेट को बंद रखकर ही अपने फोन को चार्ज करें ताकि वह गर्म न हो।
  • फोन को चार्ज में लगाने के दौरान न चलाएं, इससे भी चार्जिंग खराब हो सकती है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी