Gemini JEE main (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

JEE Main की तैयारी अब मुफ्त, Google ला रहा है AI मॉक टेस्ट, महंगे कोचिंग का झंझट खत्म

JEE Main की तैयारी करना हर छात्र के लिए आसान नहीं होता। मॉक टेस्ट, टेस्ट सीरीज़ और स्टडी मैटीरियल पर हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं, जो लोअर मिडिल क्लास परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है।

सिमरन सिंह

Google JEE Main Mock Test: भारत के सबसे कठिन इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम JEE Main की तैयारी करना हर छात्र के लिए आसान नहीं होता। मॉक टेस्ट, टेस्ट सीरीज़ और स्टडी मैटीरियल पर हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं, जो लोअर मिडिल क्लास परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। अब इसी परेशानी को समझते हुए Google ने छात्रों के लिए AI-पावर्ड JEE Main Mock Test पेश किया है, वह भी बिल्कुल मुफ्त। इस खास फीचर में Google के एडवांस AI टूल Gemini AI की मदद ली जा रही है।

सुंदर पिचाई को याद आया अपना छात्र जीवन

इस नई सुविधा की जानकारी देते हुए Google के CEO सुंदर पिचाई ने अपने इंजीनियरिंग एस्पिरेंट दिनों को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा "काश मैं समय को पीछे मोड़ पाता..." IIT खड़गपुर से पढ़े सुंदर पिचाई ने बताया कि SAT के बाद अब JEE Main के लिए Gemini पर फ्री प्रैक्टिस टेस्ट उपलब्ध कराना उन्हें बेहद खुशी देता है। उनका मानना है कि यह टेक्नोलॉजी छात्रों को स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करने में मदद करेगी।

AI की मदद से होगी स्मार्ट और सटीक तैयारी

Google के मुताबिक, छात्र Gemini पर जाकर सिर्फ "I want to take a JEE Main mock test" टाइप करके फुल-लेंथ प्रैक्टिस टेस्ट शुरू कर सकते हैं। इस मॉक टेस्ट में पूछे जाने वाले सवाल PhysicsWallah और Careers360 जैसे भरोसेमंद एजुकेशन प्लेटफॉर्म्स से लिए जाएंगे, जिससे क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं होगा।

गलती कहां हो रही है, AI खुद बताएगा

टेस्ट पूरा होने के बाद Gemini AI छात्रों को डिटेल्ड एनालिसिस देगा। इसमें बताया जाएगा कि आपने किन सवालों में गलती की, किस सेक्शन में आपकी पकड़ कमजोर है और कहां ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। अगर कोई सवाल समझ में नहीं आता, तो AI उसका स्टेप-बाय-स्टेप सॉल्यूशन भी समझाएगा, ताकि कॉन्सेप्ट पूरी तरह क्लियर हो सके।

नोट्स से बनेगी आपकी पर्सनल स्टडी गाइड

Google ने सर्च मोड में एक नया Canvas Tool भी जोड़ा है। इसकी मदद से छात्र अपने क्लास नोट्स अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद AI उन नोट्स और इंटरनेट पर मौजूद जानकारी को मिलाकर एक कस्टमाइज्ड स्टडी गाइड या क्विज तैयार करेगा। इससे कम समय में बेहतर तैयारी संभव हो पाएगी।

महंगे कोचिंग का विकल्प बनेगा Google का AI

यह AI-पावर्ड JEE Main मॉक टेस्ट उन छात्रों के लिए वरदान साबित हो सकता है, जो सीमित बजट में बड़ी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं। मुफ्त सुविधा, भरोसेमंद सवाल और पर्सनल एनालिसिस ये सब मिलकर JEE Main की तैयारी को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना देंगे।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी