Paytm ने लॉन्च किया Soundbox. (सौ. Paytm) 
टेक्नॉलजी

Paytm ने लॉन्च किया AI-powered Soundbox, 2025 होगा AI इनोवेशन का साल

Paytm AI Soundbox: Paytm ने मुंबई में आयोजित एक कॉन्फ़्रेंस में नए AI-पावर्ड साउंडबॉक्स को लॉन्च किया है। इस मौके पर Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा कि "2025 में Paytm में कई बड़े बदलाव होगे।

सिमरन सिंह

Paytm AI Innovation: Paytm ने मुंबई में आयोजित एक कॉन्फ़्रेंस के दौरान अपने नए AI-पावर्ड साउंडबॉक्स को लॉन्च किया है। इस मौके पर Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा कि "2025 में Paytm में कई बड़े AI इनोवेशन देखने को मिलेंगे, क्योंकि कंपनी अब पूरी तरह आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की ओर शिफ्ट हो रही है।"

उन्होंने आगे बताया कि कंपनी भविष्य में अपने AI टूल्स के लिए एक अलग ब्रांड भी लॉन्च कर सकती है। विजय शेखर शर्मा ने उदाहरण देते हुए कहा, "जैसे Amazon ने अपने प्रीमियम सर्विस 'Prime' को लॉन्च किया था, जो अब एक स्टैंडअलोन ब्रांड बन चुका है, उसी तरह Paytm भी अपने AI इनिशिएटिव्स को स्वतंत्र पहचान देगा।"

क्या है Paytm AI Soundbox?

Paytm का नया AI Soundbox दुकानदारों और छोटे बिज़नेस के लिए डिज़ाइन किया गया एक स्मार्ट पेमेंट डिवाइस है। पहले जहां साउंडबॉक्स सिर्फ़ पेमेंट कन्फ़र्मेशन के लिए आवाज़ देता था, वहीं अब यह इनबिल्ट AI असिस्टेंट के साथ आता है, जो रियल टाइम में सवालों के जवाब देने में सक्षम है। यह डिवाइस 11 लोकल लैंग्वेज को सपोर्ट करता है और पेमेंट ट्रैकिंग, लेनदेन से जुड़ी जानकारी और बिज़नेस रिपोर्ट्स जैसी सुविधाएं देता है। इसमें एक खास बटन दिया गया है, जिसे दबाकर दुकानदार ट्रांजैक्शन से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं।

AI से लैस फीचर्स और डिज़ाइन

Paytm के मुताबिक, नया साउंडबॉक्स एंड्रॉयड बेस्ड है और इसमें दो डिस्प्ले दिए गए हैं। इस डिवाइस के जरिए ग्राहक न सिर्फ़ QR कोड स्कैन, बल्कि कार्ड टैप करके भी पेमेंट कर सकेंगे। इसके अलावा, साउंडबॉक्स में मौजूद AI Assistant और स्क्रीन के माध्यम से मर्चेंट्स अपने बिज़नेस मैनेजमेंट को आसान बना पाएंगे।

AI फर्स्ट प्रोडक्ट्स की ओर कदम

विजय शेखर शर्मा ने बताया कि यह लॉन्च Paytm के AI फर्स्ट प्रोडक्ट लाइनअप की शुरुआत है। आने वाले समय में कंपनी कई ऐसे इनोवेशन पेश करेगी जो छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए गेमचेंजर साबित होंगे। उन्होंने कहा, "AI साउंडबॉक्स छोटे बिज़नेस के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, क्योंकि अब सिर्फ़ बोलकर व्यापारी अपने सभी लेनदेन का पूरा लेखा-जोखा जान सकेंगे।"

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक