OnePlus 15T (Source. X) 
टेक्नॉलजी

OnePlus 15T में मिलेगी पावरफुल बैटरी और जबरदस्त गेमिंग, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

OnePlus 15T लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी इसे 24 मार्च को चीन में पेश करेगी। लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस ने यूजर्स के बीच उत्साह पैदा कर दिया है।

सिमरन सिंह

OnePlus 15T Launch Date: OnePlus अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी इसे 24 मार्च को चीन में पेश करेगी। लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस ने यूजर्स के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस बार कंपनी ने खास तौर पर पावर, बैटरी और गेमिंग एक्सपीरियंस पर जोर दिया है, जो इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है।

कब और कहां होगा लॉन्च?

OnePlus 15T को 24 मार्च को चीन में शाम 7 बजे (भारतीय समय अनुसार 4:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पिछले कई दिनों से इसके फीचर्स को टीज कर रही है, जिससे फोन की कई जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी हैं। फिलहाल यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और लॉन्च के बाद ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री शुरू होगी।

भारत में कीमत को लेकर क्या है उम्मीद?

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15T की कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है। आपको बता दें कि OnePlus 13T की शुरुआती कीमत करीब 39,000 रुपये थी। ऐसे में नए मॉडल की कीमत इससे ऊपर रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दमदार प्रोसेसर और गेमिंग का तगड़ा कॉम्बो

इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। AnTuTu बेंचमार्क में इसने 44 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है, जो इसकी ताकत को दर्शाता है। गेमिंग लवर्स के लिए इसमें Wind Chaser Gaming टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 1.5K रेजोल्यूशन पर 165fps तक सपोर्ट करती है। साथ ही बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए Lingxi चिप भी शामिल की गई है।

बैटरी और चार्जिंग: लंबा चले, जल्दी भरे

OnePlus 15T में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 22.8 घंटे वीडियो प्लेबैक, 13 घंटे नेविगेशन और 10 घंटे से ज्यादा गेमिंग का बैकअप दे सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

रैम, स्टोरेज और स्टाइलिश कलर ऑप्शन

यह स्मार्टफोन 12GB और 16GB RAM वेरिएंट्स में आएगा। स्टोरेज के लिए 256GB से लेकर 1TB तक के विकल्प मिलेंगे, जिससे यूजर्स को भरपूर स्पेस मिलेगा। कलर ऑप्शन भी काफी यूनिक हैं Relaxing Matcha, Pure Cocoa और Healing White Chocolate, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

क्या यह फोन बनेगा नया गेमचेंजर?

OnePlus 15T के फीचर्स को देखकर साफ है कि यह फोन खासतौर पर गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि लॉन्च के बाद यह मार्केट में कितना बड़ा असर डालता है।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

इजरायल का गाजा में फिर घातक ड्रोन हमला, शांति अपील के बीच हमास का शीर्ष कमांडर निशाने पर

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें