- Hindi News »
- Technology »
- Oneplus 15 Launch Date China Specifications Leak Flagship Phone Will Come With A 7000mah Battery
OnePlus 15 लॉन्च से पहले ही चर्चा में, 7000mAh बैटरी के साथ आएगा फ्लैगशिप फोन
OnePlus 15 Launch Date Revealed: OnePlus अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही यह फोन सुर्खियों में है। कंपनी इस डिवाइस को सबसे पहले चीन में पेश कर चुका है।
- Written By: सिमरन सिंह

OnePlus 15 Launch क्या होगे फीचर्स। (सौ. OnePlus)
OnePlus 15 Launch Date In India: OnePlus जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही यह फोन सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस डिवाइस को सबसे पहले चीन में 27 अक्टूबर को पेश करेगी। इसके साथ ही OnePlus Ace 6 को भी लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही फोन्स में नए डिजाइन और पावरफुल फीचर्स देखने को मिलेंगे।
चीन में 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को 27 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इन दोनों हैंडसेट्स की पहली झलक सामने आ चुकी है। इस बार कंपनी अपने फोन्स में डिजाइन के स्तर पर कुछ बदलाव करने जा रही है, हालांकि दोनों मॉडल्स का लुक एक-दूसरे से काफी मिलता-जुलता रहेगा।
भारत में इनके लॉन्च को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में इन्हें OnePlus 15 और OnePlus 15R के नाम से उतारा जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी कंपनी साल के अंत तक अपने फ्लैगशिप मॉडल्स को भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
अब वीडियो देखते-देखते करें मल्टीटास्किंग, YouTube का बड़ा अपडेट, PiP फीचर सभी यूज़र्स के लिए शुरू
मोबाइल पर नहीं आया Emergency Alert? घबराइए नहीं, ये 5 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार
Census 2027: घर बैठे भरें जनगणना फॉर्म, नहीं तो पड़ सकता है भारी, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
iPhone खरीदने से पहले जरूर पढ़ें: iPhone 15, 16 या 17 कौन सा फोन आपके लिए है परफेक्ट?
दमदार परफॉर्मेंस के साथ आएगा OnePlus 15
OnePlus 15 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें नवीनतम Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह प्रोसेसर कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है और यह हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोन में 1.5K OLED डिस्प्ले दी जाएगी जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह संयोजन यूज़र्स को शानदार बैटरी बैकअप और अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग अनुभव देगा।
OnePlus Ace 6 के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Ace 6 में 1.5K BOE OLED स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और इसे भी Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। डिवाइस में 7800mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे उपयोग के लिए उपयुक्त होगी।
ये भी पढ़े: Google One दिवाली ऑफर: मात्र ₹11 में पाएं 2TB तक क्लाउड स्टोरेज, जानें पूरा ऑफर
कब होगा भारत में लॉन्च?
हालांकि कंपनी ने भारत में लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि OnePlus 15 सीरीज़ को दिसंबर 2025 तक भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। यह सीरीज़ OnePlus यूज़र्स को परफॉर्मेंस, डिजाइन और बैटरी के मामले में अब तक का सबसे बेहतरीन अनुभव देने का वादा करती है।
Oneplus 15 launch date china specifications leak flagship phone will come with a 7000mah battery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आपकी हथेली के रंग में छुपा है आपके अमीर-गरीब होने का राज़, जानिए क्या कहता है आपके हाथ का रंग
May 02, 2026 | 05:57 PMइंदौर में खाकी पर खाकी का कहर! नशे में धुत पुलिसकर्मी ने गश्त कर रहे दो आरक्षकों को कार से रौंदा
May 02, 2026 | 05:54 PMअमेरिका इन देशों को देगा 8.6 अरब डॉलर के हथियार, ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दांव; आलोचकों पर साधा निशाना
May 02, 2026 | 05:42 PMT20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
May 02, 2026 | 05:41 PMतिरोड़ा में जल संकट गहराया, पाइपलाइन के आकार से बढ़ी समस्या, 40 साल पुरानी योजना के बाद भी पानी की किल्लत
May 02, 2026 | 05:36 PMअशोक खरात केस: ED की रडार पर रुपाली चाकणकर के रिश्तेदार, बहन प्रतिभा और भांजे को भेजा समन
May 02, 2026 | 05:30 PMJyeshtha Maas: 2026 में 60 दिन का होगा ज्येष्ठ महीना, जानिए किस दिन लग रहा ‘अधिक मास’ और क्या होता है अधिक मास
May 02, 2026 | 05:29 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














