Nokia 108 4G और Nokia 125 4G नए दो फोन आए है। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

Nokia का नया इन्वेंशन, 15 दिनों तक चलेगी फोन की बैटरी, मिलेगा 4G सपोर्ट

Nokia ने अपने दो सस्ते 4G फीचर फोन को लॉन्च किया है, जो शानदार फीचर्स के साथ यूजर्स को कई तरह के फायदें देने के लिए बिलकुल तैयार है। इसके साथ ही ये भी बता दें कि अभी कंपनी ने इन फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Nokia ने अपने दो सस्ते 4G फीचर फोन को लॉन्च किया है, जो वायरलेस FM रेडियो, MP3 प्लेयर समेत कई उपयोगी फीचर्स के साथ आते हैं। इसी के साथ आपको इसके अंदर एक क्लासिक स्नेक गेम भी मिल जाएगा, जो HMD Global के साथ आएगा। फोन की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी इन दोनों फोन को वेबसाइट पर लिस्ट कर चुकी है, जिसके बाद आप फोन के सभी स्पेसिफिकेशन को देख सकते हैं।

Nokia 108 4G और Nokia 125 4G

Nokia 108 4G और Nokia 125 4G दोनों ही 2024 में लॉन्च किए गए हैं। यह दोनों HMD 105 4G और Nokia 110 4G के रीब्रांड वर्जन हैं। किसी के साथ बता दें कि Nokia 108 4G को दो कलर ऑप्शंस में देखा जा सकता है, जो ब्लैक और सियान में मिल जाएगा। इसी के साथ Nokia 125 4G को ब्लू और टाइटेनियम कलर में देखा जा सकता है। अगर आप इस सस्ते फोन के फीचर्स के बारे में जानेंगे तो मार्केट से लेने का इंतजार नहीं कर पाएंगे।

फोन में 64MB और 128MB की स्टोरेज

फोन के बाकी फीचर्स की बात करें तो डिस्प्ले में Nokia ने दोनों फोन 2 इंच के डिस्प्ले के रखे हैं और इनमें वायर्ड और वायरलेस FM रेडियो भी मिलता है। इसके साथ ही इन-बिल्ट MP3 प्लेयर भी आप देख सकते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि 4G फोन में 2000 कॉन्टैक्ट्स सेव किए जा सकते हैं। फोन में 64MB और 128MB इंटरनल स्टोरेज मिलने वाली है, जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड की जा सकती है।

नैनो SIM कार्ड का सपोर्ट

Nokia के दोनों नए 4G फोन के अंदर आपको क्लासिक स्नेक गेम भी देखने को मिलेगा और Nokia 108 4G की बैटरी 1,450mAh की है, जो 15 दिन तक स्टैंडबाई टाइम तक चल सकती है। वहीं Nokia 125 4G 1,000mAh की बैटरी में मिलता है। यह दोनों ही फोन नैनो सिम कार्ड सपोर्ट करते हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां