View Once Text Message (Source. Navbharat Desk) 
टेक्नॉलजी

अब नहीं रहेगा स्क्रीनशॉट का डर, WhatsApp ला रहा है ऐसा फीचर, एक बार पढ़ते ही गायब हो जाएगा मैसेज

View Once Text Message: WhatsApp एक ऐसा फीचर ला रहा है जो यूजर्स की प्राइवेसी को बिल्कुल नए स्तर ले जाने वाला है। जिसमें फोटों वीडियो की तरह की मैसेज को भी एक बार देखा जाएगा और वह गायब हो जाएग।

सिमरन सिंह

WhatsApp Screenshot Protection: पूरी दुनिया का सबसे मशहूर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही एक ऐसा फीचर ला रहा है जो यूजर्स की प्राइवेसी को बिल्कुल नए स्तर ले जाने वाला है। इस फीचर की मदद से आप किसी दोस्त, पार्टनर या सहकर्मी को कोई निजी जानकारी भेजते समय स्क्रीनशॉट या चैट सेव होने की चिंता करें बिना मैसेज भेज सकते है। सामने आई जानकारी के अनुसार Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अब फोटो और वीडियो की तरह View-Once Text Message फीचर को यूजर्स के लिए लाने वाला है। जिससी मदद से भेजा गया टेक्स्ट मैसेज सामने वाला व्यक्ति को सिर्फ एक बार ही पढ़ने को मिलेगा। जिसके बाद वह खुद गायब हो जाएगा।

कैसे काम करेगा नया View-Once Text Message फीचर?

WhatsApp के आने वाले नए फीचर्स के बारे में बताते हुए WABetaInfo ने खुलासा किया कि इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.22.7 में देखा गया है। जिसकी रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यूजर को पहले अपना मैसेज टाइप करना होगा और फिर Send बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखना होगा। इसके बाद एक ड्रॉपडाउन मेन्यू दिखाई देगा, जिसमें Send as view once का विकल्प मिलेगा। जिसको यूजर चुनते ही अपने आम मैसेज को एक विशेष प्राइवेसी मोड में भेजा सकते है। जिसके बाद रिसीवर द्वारा एक बार पढ़े जाने के बाद वह मैसेज खुद डिलीट हो जाएगा।

प्राइवेसी होगी पहले से ज्यादा मजबूत

वैसे तो आपको पता ही है कि अभी के लिए WhatsApp पर फोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के लिए View-Once फीचर जारी किया गया है। जिसका इस्तेमाल होने पर भेजे गए कंटेंट को सेव, फॉरवर्ड या एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकता। इसके अलावा यूजर स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग को भी इस्तेमाल नहीं कर सकते है। वहीं इस खास सुरक्षा व्यवस्था को अब टेक्स्ट मैसेज के लिए भी लाया जा रहा है। जिससे यूजर्स की निजी बातचीत, संवेदनशील जानकारी और गोपनीय संदेशों को और भी ज्यादा सुरक्षित रखा जा पाएगा।

Spoiler Messages फीचर भी करेगा कमाल

जानकारी के लिए बता दें कि अभी के समय में WhatsApp सिर्फ View Once Text Message पर ही नहीं काम नहीं कर रहा वह जल्द एक और दिलचस्प फीचर Spoiler Messages भी लाने वाला है। जिसके तहत भेजा गया मैसेज रिसीवर को धुंधले दिखाई देगे। जब तक सामने वाला उस मैसेज पर टैप नहीं करेगा तब तक उसका कंटेंट नहीं दिखेगा। इस तरह के नए फीचर्स की जानकारी सामने आने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि OTP, पासवर्ड, बैंकिंग डिटेल्स या अन्य निजी जानकारी साझा करने के लिए यह फीचर बेहद काम का है।

बता दें कि अभी के लिए यह दोनों फीचर्स डेवलपमेंट फेज में हैं। जिसको लेकर उम्मीद की जा रही है कि पहले इन्हें बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जाएगा और उसके बाद दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा।

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला