

नवभारत टेक डेस्क: WhatsApp ने बीटा टेस्टर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू किया है, जो मैसेज और स्टेटस अपडेट्स को ट्रैक करना बेहद आसान बना देगा। यह फीचर यूजर्स को उन स्टेटस अपडेट्स और मैसेज के बारे में सूचित करेगा जो उन्होंने मिस कर दिए हैं। नए बीटा वर्जन में इस फीचर को प्राथमिकता वाले कॉन्टैक्ट्स के अपडेट्स तक सीमित रखा गया है, जिससे केवल महत्वपूर्ण सूचनाएं ही यूजर्स तक पहुंचे।
WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp बीटा फॉर एंड्रॉयड वर्जन 2.24.25.29 में इस फीचर को टेस्ट किया जा रहा है। इसे एक्टिवेट करने के लिए, यूजर्स को अपने ऐप की सेटिंग्स > नोटिफिकेशन > रिमाइंडर्स सेक्शन में जाना होगा। इस सेक्शन में फीचर का विवरण स्पष्ट करता है कि WhatsApp अब मैसेज और स्टेटस दोनों के लिए रिमाइंडर नोटिफिकेशन देगा।
WhatsApp ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह जानकारी साझा नहीं की है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए कब तक उपलब्ध होगा या यह कैसे काम करेगा। यह भी स्पष्ट नहीं है कि रिमाइंडर सभी अनदेखे मैसेज और स्टेटस अपडेट्स के लिए काम करेगा या केवल चुनिंदा अपडेट्स के लिए।