नए आधार ऐप से क्या क्यया होगा। (सौ. Play Store) 
टेक्नॉलजी

नए आधार ऐप में घर बैठे हर अपडेट होगा आसान, मोबाइल नंबर बदलना हुआ और भी सरल

Aadhaar Update New App: UIDAI ने नए आधार ऐप में ऐसी सुविधा शुरू कर दी है, जिससे अब देश का कोई भी नागरिक घर बैठे अपना आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल सकता है।

सिमरन सिंह

Aadhaar Digital Services: UIDAI ने नए आधार ऐप में ऐसी सुविधा शुरू कर दी है, जिससे अब देश का कोई भी नागरिक घर बैठे अपना आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल सकता है। सरकार जल्द ही नाम, पता और ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा भी इसी ऐप में जोड़ने वाली है। खास बात यह है कि इन बदलावों के लिए किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन के ज़रिए पूरी हो जाएगी। इस सर्विस से दूर-दराज़ इलाकों में रहने वाले लोगों, वरिष्ठ नागरिकों और लगातार माइग्रेट करने वालों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

UIDAI ने बताया प्रोसेस बेहद आसान और पूरी तरह डिजिटल

UIDAI के अनुसार नए आधार एप में अपडेट प्रक्रिया को इतना सरल बनाया गया है कि किसी फिजिकल विजिट या डॉक्यूमेंट सबमिशन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। एप डाउनलोड करने के बाद कुछ ही मिनटों में पूरा अपडेट प्रोसेस पूरा किया जा सकता है।

ऐसे करें आधार ऐप सेटअप

  • आधार ऐप डाउनलोड करें
  • आधार नंबर डालकर लॉगिन करें
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को वेरिफाई करें
  • इस्तेमाल के लिए 6 अंकों का लॉगिन पिन सेट करें
  • मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया
  • 6 अंकों का पिन डालकर ऐप में लॉगिन करें
  • 'My Aadhaar Update' पर क्लिक करें
  • 'मोबाइल नंबर अपडेट' ऑप्शन चुनें
  • नया या मौजूदा मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफाई करें
  • फेस ऑथेंटिकेशन के दौरान कैमरे में देखकर एक बार आंखें बंद-खोलें
  • ₹75 का पेमेंट करें और प्रोसेस पूरी हो जाएगी

नए ऐप के बेहतरीन फीचर्स

  • ई-आधार हमेशा फोन में उपलब्ध रहेगा, पेपर कॉपी की जरूरत नहीं
  • ID शेयर करने के लिए फेस स्कैन PIN या OTP से भी ज्यादा सुरक्षित
  • बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से ऐप ओपन
  • इंटरनेट न होने पर भी आधार देखने की सुविधा

क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

  • होटल चेक-इन, SIM एक्टिवेशन और बैंक KYC प्रक्रिया तेज होगी
  • परिवार के आधार डिटेल्स एक ही फोन से मैनेज करना आसान
  • सिलेक्टिव शेयरिंग से पर्सनल डेटा सुरक्षित रहेगा

क्यों जरूरी है आधार में मोबाइल नंबर अपडेट रखना

आधार देश की सबसे बड़ी पहचान सेवा है, जिसमें 130 करोड़ से अधिक नागरिकों का डेटा शामिल है। मोबाइल नंबर इसका सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि उसी के OTP के जरिए बैंक अकाउंट, सरकारी योजनाएँ, इनकम टैक्स वेरिफिकेशन और डिजिलॉकर जैसी सभी सेवाएं एक्सेस की जाती हैं। पुराना या बंद मोबाइल नंबर कई दिक्कतें पैदा कर सकता है। पहले मोबाइल नंबर बदलने के लिए एनरोलमेंट सेंटर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह झंझट पूरी तरह खत्म हो गया है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान