Highlight:
Motorola Edge 70 Neo 5G को लेकर कुछ जानकारी लीक हुई है।
इस फोन में Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा होने की बात सामने आई है।
लीक में नए फोन कि कीमत ₹30,000 से कम होने की संभावना है।
Motorola Edge 70 Neo Launch Date: मोटोरोला अपनी Edge सीरीज में नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि कंपनी ने फोन के भारत में लॉन्च होने की पुष्टि की है लेकिन इसकी कीमत और लॉन्च की सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है। इस बीच एक नई रिपोर्ट में Motorola Edge 70 Neo 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। जिसमें बताया जा रहा है कि इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कही गई है। 91mobiles इसको लेकर बताते है कि फोन चार रंगों में आ सकता है। ध्यान रहे कि ये फीचर्स अभी लीक पर आधारित हैं कंपनी की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
लीक में बताया गया है कि Motorola Edge 70 Neo 5G में 6.78 इंच की फ्लैट AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। इसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 144Hz बताया गया है। वहीं ज्यादा रिफ्रेश रेट का फायदा स्क्रॉलिंग, गेमिंग और एनिमेशन के दौरान स्क्रीन पर दिखने वाली स्मूदनेस में मिल सकता है। साथ ही डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलने की भी चर्चा है।
फोन कि परफॉर्मेंस को लेकर जानाकारी में बताया गया है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की बात कही गई है। लेकिन यह नया प्रोसेसर नहीं है और अंतिम परफॉर्मेंस फोन की कीमत तथा सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर भी निर्भर करेगी।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी संभावित 7,000mAh बैटरी हो सकती है। जिसकी रिपोर्ट में 45W वायर्ड चार्जिंग का जिक्र है जबकि वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद नहीं है। इतनी बड़ी बैटरी लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए उपयोगी हो सकती है लेकिन असल बैटरी बैकअप की पुष्टि टेस्टिंग के बाद ही होगी।
साथ ही फोम में मिलन वाले कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का Sony LYTIA 710 मुख्य सेंसर, 2MP मैक्रो कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। जिसको लेकर रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फोन में अलग अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं होगा। ऐसे में वाइड एंगल फोटो खींचने वालों को यह कमी महसूस हो सकती है।
सॉफ्टवेयर के लिए फोन में Android 16 के साथ Motorola का Hello UI मिलने की बात कही गई है। रिपोर्ट में चार साल तक Android OS अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट का दावा भी किया गया है। लेकिन कंपनी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना चाहिए।
जानकारी में सामने आ रहा है कि Motorola ने सितंबर 2026 में Edge 70 Neo भारत में आने वाले महीनों में लॉन्च होगा। ऐसे में अभी के लिए इसकी कीमत और निश्चित लॉन्च डेट घोषित नहीं हुई है। लेकिन ₹30,000 से कम कीमत की संभावना केवल अनुमान है आधिकारिक जानकारी नहीं।
ऐसे में अगर आप बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन चाहते हैं तो इस फोन पर नजर रख सकते हैं। लेकिन खरीदने से पहले इसकी वास्तविक कीमत, कैमरा और अपडेट पॉलिसी की पुष्टि का इंतजार करना बेहतर फैसला होगा।