Apple iPad mini नए OLED डिस्प्ले और A20 Pro चिप के साथ लॉन्च, कीमत ₹82,900 से शुरू

iPad mini price in India: एप्पल ने कॉम्पैक्ट टैबलेट iPad mini का नया मॉडल पेश कर दिया है। जिसमें AI से जुड़े फीचर्स, बेहतर कैमरा और तेज वायरलेस कनेक्टिविटी को शामिल किया गया है।
Apple iPad mini launched with a new OLED display and A20 Pro chip ₹82,900
iPad Mini को किया गया लॉन्च।Sourc. Apple
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Apple ने कॉम्पैक्ट टैबलेट iPad mini के नए मॉडल को बाजार में पेश किया है।

  • इसके प्री-बुकिंग 28 अक्टूबर से शुरू होगी और टैबलेट 6 नवंबर से उपलब्ध हो जाएगा।

  • भारत में iPad mini के Wi-Fi मॉडल की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है।

  • Apple ने iPad mini को पुराने मॉडल से 50% ज्यादा बेहतर बनाया है।

Apple iPad mini: एप्पल ने अपने कॉम्पैक्ट टैबलेट iPad mini का नया मॉडल पेश कर दिया है। इसमें पहले से बड़ी OLED स्क्रीन, नया A20 Pro चिपसेट और पानी व धूल से बचाव के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। कंपनी ने इसके डिजाइन को भी पहले से पतला बनाया है। साथ ही नए मॉडल में AI से जुड़े फीचर्स, बेहतर कैमरा और तेज वायरलेस कनेक्टिविटी पर भी ध्यान दिया गया है।

वहीं भारत में नए iPad mini की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है। साथ ही बता दें कि ग्राहक इसकी प्री-बुकिंग 28 अक्टूबर से कर सकते है जबकि बिक्री 6 नवंबर से शुरू होगी। ऐसे में जो लोग पढ़ाई, डिजिटल नोट्स, वीडियो कॉलिंग या चलते-फिरते काम के लिए छोटा टैबलेट चाहते हैं उनके लिए यह नया मॉडल एक विकल्प हो सकता है।

8.5 इंच की OLED स्क्रीन और पहले से पतला डिजाइन

नए iPad mini के बारे में बताए तो इसमें 8.5 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। वहीं पिछली पीढ़ी के मुकाबले इसकी स्क्रीन बड़ी है जबकि टैबलेट का कुल आकार लगभग समान रखा गया है। इसके लिए स्क्रीन के चारों ओर के बेजल यानी किनारों को 24 फीसदी तक पतला किया गया है।

वहीं एप्पल ने इसको लेकर जानकारी दी है कि डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है जो पिछली पीढ़ी के मुकाबले दोगुने से अधिक है। इससे तेज रोशनी में स्क्रीन देखना आसान हो सकता है। साथ ही कंपनी ने नैनो-टेक्सचर डिस्प्ले का विकल्प भी दिया है जो रोशनी के प्रतिबिंब और चमक को कम करने में मदद करता है।

वहीं टैबलेट की मोटाई 5.4mm है और यह Midnight और Starlight रंगों में उपलब्ध किया गया है। इस टैबलेट में IP67 रेटिंग का मतलब है कि नियंत्रित परिस्थितियों में यह सीमित समय तक पानी में रहने और धूल के संपर्क को सह सकता है। लेकिन इसे पूरी तरह वाटरप्रूफ समझना सही नहीं होगा।

A20 Pro चिप से AI और गेमिंग में सुधार

नए iPad mini में A20 Pro चिप दी गई है। वहीं एप्पल का दावा है कि पिछली पीढ़ी के मुकाबले इसमें AI परफॉर्मेंस 4.5 गुना तक और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस 2.7 गुना तक बेहतर है। ये कंपनी के परीक्षणों पर आधारित आंकड़े हैं इसलिए वास्तविक प्रदर्शन ऐप और इस्तेमाल के तरीके के अनुसार बदल सकता है।

वहीं इसमें iPadOS 27 के साथ Apple Intelligence और नए Siri AI फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी इसको लेकर बताती है कि Siri यूजर के निजी संदर्भ और स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को समझकर मदद कर सकती है। लेकिन इन सुविधाओं की उपलब्धता भाषा और क्षेत्र के हिसाब से अलग हो सकती है।

Apple iPad mini launched with a new OLED display and A20 Pro chip ₹82,900
Microsoft में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी? 60 हजार कर्मचारियों को मिल सकता है वॉलंटरी बायआउट ऑफर

कैमरा, ऑडियो और कनेक्टिविटी में भी अपग्रेड

टैबलेट में वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का Center Stage फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसे टैबलेट के लैंडस्केप किनारे पर रखा गया है। वहीं पीछे की तरफ 12MP का वाइड कैमरा मिलता है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 60fps तक सपोर्ट करता है। साथ ही बेहतर ऑडियो के लिए इसमें Acoustic Display तकनीक भी शामिल कि गई है।

इसकी कनेक्टिविटी की बात करें तो नए मॉडल में N1 वायरलेस चिप के साथ Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread सपोर्ट मिलता है। सेल्युलर मॉडल में C2 मॉडेम दिया गया है जिसके बारे में एप्पल का दावा है कि यह पिछली पीढ़ी की तुलना में 50 फीसदी तक तेज मोबाइल डेटा स्पीड दे सकता है।

Apple iPad mini launched with a new OLED display and A20 Pro chip ₹82,900
iPad Mini का कैमरा और फीचर्स।Source. Apple
Apple iPad mini launched with a new OLED display and A20 Pro chip ₹82,900
YouTube का नया फीचर: अब अपनी पसंद के वीडियो की अलग फीड बनाएं, जानें फ्री और प्रीमियम यूजर्स को क्या मिलेगा

भारत में कीमत और बिक्री की तारीख

देखा जा रहा है कि भारत में iPad mini के Wi-Fi मॉडल की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है जबकि Wi-Fi + Cellular वेरिएंट 1,00,900 रुपये से शुरू होता है। यह 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्पों में लिया जा सकता है। जिसमें स्टूडेंट्स के लिए एजुकेशन प्राइसिंग के तहत शुरुआती कीमत 76,900 रुपये रखी गई है।

एप्पल ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्री-बुकिंग 28 अक्टूबर से शुरू होगी और टैबलेट 6 नवंबर से उपलब्ध होगा। इसमें Apple Pencil Pro और Apple Pencil (USB-C) का सपोर्ट भी मिलता है। लेकिन खरीदने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपको छोटे आकार का टैबलेट चाहिए या इसी बजट में बड़ी स्क्रीन वाला विकल्प आपके लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com