Meta का नया डिवाइज हुआ वायरल। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Meta का अगला प्रीमियम हेडसेट मचा सकता है तहलका, सामने आईं Phoenix की वीडियों, चश्मे जैसा होगा डिजाइन

Meta Quest Pro: Meta प्रीमियम मिक्स्ड-रियलिटी हेडसेट पर काम कर रहा है। जो पारंपरिक VR हेडसेट से काफी अलग होने वाला है। इसका मुकाबला पुराने हाई-एंड Meta Quest Pro से माना जा रहा है।

सिमरन सिंह

Meta Phoenix Headset: Meta अपने ग्राहकों के लिए लगातार नई तकनीकों को लेकर आ रहा है उसमें अब अगला प्रीमियम मिक्स्ड-रियलिटी हेडसेट है जिसपर Meta ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। बता दें कि कई रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक बेहद हल्के और स्लिम हेडसेट को तैयार कर रही है जिसका डिजाइन पारंपरिक VR हेडसेट से काफी अलग होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को Phoenix के अलावा Stanley और Loma जैसे कोडनेम से भी जोड़ा गया है। वहीं खास बात यह है कि इसका मुकाबला कंपनी के पुराने हाई-एंड Meta Quest Pro से माना जा रहा है लेकिन नया मॉडल काफी ज्यादा स्लीक हो सकता है।

सामने आईं हेडसेट की साफ वीडियों

जानकारी के लिए बता दें कि अगस्त 2026 में Meta ने HorizonOS Prescription Lens नाम से एक फ्री ऐप जारी किया था। वहीं शुरुआत में यह ऐप यूजर्स को काफी अजीब लगा क्योंकि डाउनलोड होने के बाद यह सामान्य App Library में दिखाई नहीं देता था। जिसके बाद जांच करने पर पता चला कि ऐप को सामान्य APK के बजाय ZIP फाइल के रूप में डिवाइस पर भेजा गया था। वहीं शुरुआती पैकेज में ज्यादा कंटेंट नहीं था और ऐसा लग रहा था कि इसका इस्तेमाल टेस्टर्स को Phoenix हेडसेट के साथ प्रिस्क्रिप्शन लेंस इंसर्ट पेयर करने के लिए किया जा रहा है।

प्रिस्क्रिप्शन लेंस लगाने का तरीका भी दिखा

वहीं अब सितंबर में Meta ने इस पैकेज को अपडेट किया है और इसमें डिवाइस से जुड़ी कई स्पष्ट विजुअल्स सामने आई हैं। इनमें दिखाया गया है कि प्रिस्क्रिप्शन लेंस इंसर्ट को हेडसेट में कैसे लगाया और हटाया जा सकता है। इसके अलावा QR कोड स्कैन करने की प्रक्रिया भी दिखाई गई है। साथ ही वीडियों में डिवाइस काफी पतला नजर आता है। इसमें सामान्य VR हेडसेट की तरह बड़ा फेस इंटरफेस नहीं दिखता बल्कि चश्मे जैसे नोज पैड्स दिखाई देते है। वहीं। इसके दोनों टेंपल्स के किनारों और नीचे की तरफ सेंसर भी नजर आते हैं।

केबल से जुड़ेगा कंप्यूट पुक

एक अन्य विजुअल में यूजर को प्रिस्क्रिप्शन लेंस के QR कोड को डिवाइस के सामने स्कैन करते हुए दिखाया गया है। वहीं पीछे से देखने पर हेडसेट के बाएं टेंपल के अंतिम हिस्से से एक केबल जुड़ी दिखाई देती है। यह केबल बाहरी कंप्यूट पुक से कनेक्ट होने की संभावना है। साथ ही इस डिजाइन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि Meta ने हेडसेट को हल्का रखने के लिए कुछ कंप्यूटिंग हार्डवेयर को अलग यूनिट में रखने का रास्ता चुना है।

Meta Connect 2026 में खुल सकता है बड़ा राज

जैसा कि सभी को पता है कि Meta Connect 2026 का इवेंट अब नजदीक है और कंपनी के एजेंडे में A practical guide to controller-free interaction. नाम का एक सेशन भी शामिल किया गया है। बता दें कि Phoenix को आई और हाथों की मदद से कंट्रोल करने वाली तकनीक पर केंद्रित बताया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि Meta अपने अगली पीढ़ी के हेडसेट की क्षमताओं और डिजाइन से जुड़े और बड़े खुलासे कर सकती है

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर