World Television Day पर जाने आपके लिए क्या सही है। Source. Navbharat Desk
टेक्नॉलजी

World Television Day: LED, QLED या OLED TV? खरीदने से पहले समझ लें तीनों में अंतर

World Television Day: LED, QLED और OLED जैसे नाम कन्फ्यूजन पैदा करते हैं। इनकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और पिक्चर क्वालिटी में काफी अंतर होता है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • LED टीवी LCD पैनल पर आधारित हैं जिनमें स्क्रीन के पीछे LED बैकलाइट लगी होती है।

  • QLED टीवीLED बैकलाइट और LCD पैनल का इस्तेमाल करते हैं।

  • OLED टीवी LED और QLED से अलग है। इसमें अलग बैकलाइट की जरूरत नहीं होती।

LED vs QLED vs OLED: नया स्मार्ट टीवी खरीदते समय अक्सर LED, QLED और OLED जैसे नाम कन्फ्यूजन पैदा करते हैं। बता दें कि तीनों टीवी देखने में भले ही एक जैसे लगें लेकिन इनकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और पिक्चर क्वालिटी में काफी अंतर होता है। किसी टीवी में बैकलाइट की मदद से तस्वीर दिखाई जाती है तो किसी में हर पिक्सल खुद रोशनी पैदा करता है। यही अंतर ब्राइटनेस, रंगों और ब्लैक लेवल पर असर डालता है। ऐसे में सवाल है कि आपके घर के लिए कौन-सी टेक्नोलॉजी सही रहेगी?

LED TV: कम बजट में सामान्य इस्तेमाल का विकल्प

LED टीवी के बारे में बताए तो ये असल में LCD पैनल पर आधारित होते हैं जिनमें स्क्रीन के पीछे LED बैकलाइट लगी होती है। यही रोशनी LCD पैनल से होकर तस्वीर दिखाने में मदद करती है। इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बाजार में बड़ी संख्या में टीवी में होता है। साथ ही अगर आपका बजट सीमित है और टीवी का इस्तेमाल न्यूज, सामान्य मनोरंजन, सीरियल या ऑनलाइन वीडियो देखने के लिए करना है तो LED टीवी पर विचार कर सकते हैं। लेकिन इसकी पिक्चर क्वालिटी और ब्लैक लेवल मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

QLED TV: चमकदार रंग और बेहतर ब्राइटनेस

QLED टीवी को देखे तो इसको भी LED बैकलाइट और LCD पैनल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इनमें एक अतिरिक्त क्वांटम डॉट लेयर होती है। यह टेक्नोलॉजी रंगों को ज्यादा जीवंत और चमकदार दिखाने में मदद करती है। वहीं तेज रोशनी वाले कमरे में टीवी देखने वालों के लिए QLED एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बता दें कि दिन में फिल्में, स्पोर्ट्स या दूसरे वीडियो देखते हैं, तो इसकी बेहतर ब्राइटनेस उपयोगी साबित हो सकती है। लेकिन हर QLED टीवी की ब्राइटनेस एक जैसी नहीं होती।

OLED TV: हर पिक्सल खुद देता है रोशनी

OLED टीवी की टेक्नोलॉजी LED और QLED से अलग है। इसमें अलग बैकलाइट की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि हर पिक्सल खुद रोशनी पैदा करता है। जरूरत पड़ने पर पिक्सल पूरी तरह बंद भी हो सकता है। इससे गहरा काला रंग और बेहतर कॉन्ट्रास्ट मिलता है। फिल्में देखने और सिनेमाई अनुभव चाहने वालों को यह पसंद आ सकता है। इसकी कीमत आमतौर पर ज्यादा होती है। साथ ही एक ही स्थिर तस्वीर लंबे समय तक दिखाने पर स्क्रीन बर्न-इन का जोखिम रहता है लेकिन आधुनिक टीवी में इससे बचाव के फीचर्स भी मिलते हैं।

आपके लिए कौन-सा TV सही रहेगा?

कम बजट और सामान्य इस्तेमाल के लिए LED, ज्यादा ब्राइटनेस और चमकीले रंगों के लिए QLED जबकि गहरे ब्लैक और सिनेमाई पिक्चर क्वालिटी के लिए OLED चुन सकते हैं। खरीदने से पहले टीवी की कीमत के साथ उसके वास्तविक ब्राइटनेस, पिक्चर प्रोसेसिंग और वारंटी जैसे पहलुओं की भी जांच करें।

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती