Airtel Travel Week शुरू, विदेश यात्रा से पहले मिलेंगे ये फायदे, रोमिंग पर 10% छूट और फ्री ट्रिप जीतने का मौका

Airtel Travel Week 2026: Airtel Travel Week शुरू किया है जिसके तहत इंटरनेशनल रोमिंग, वीजा आवेदन, फॉरेक्स और ट्रैवल प्लानिंग से जुड़े कई ऑफर दिए जा रहे हैं।
Airtel Travel Week has begun enjoy benefits before your trip abroad 10% discount
Airtel Travel Week का खास ऑफर।Source. Airtel
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Airtel Travel Week के तहत इंटरनेशनल रोमिंग, वीजा आवेदन, फॉरेक्स और ट्रैवल प्लानिंग ऑफर दिए जा रहे हैं।

  • कैंपेन 19 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक Airtel ऐप पर चलेगा।

  • रोमिंग पैक पर 10% छूट के साथ दो ग्राहकों को विदेश यात्रा जीतने का मौका भी मिलेगा।

Airtel Roaming Discount: अगर आप आने वाले दिनों में विदेश घूमने की योजना बना रहे हैं तो Airtel की नई पहल आपके काम आ सकती है। बता दें कि कंपनी ने Airtel Travel Week शुरू किया है जिसके तहत इंटरनेशनल रोमिंग, वीजा आवेदन, फॉरेक्स और ट्रैवल प्लानिंग से जुड़े कई ऑफर दिए जा रहे हैं। यह कैंपेन 19 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक Airtel ऐप पर चलेगा। इसमें रोमिंग पैक पर 10% छूट के साथ दो ग्राहकों को विदेश यात्रा जीतने का मौका भी मिलेगा।

इंटरनेशनल रोमिंग पर 10% छूट, लेकिन सभी को नहीं मिलेगा फायदा

Airtel Travel Week का प्रमुख ऑफर इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% की छूट है। लेकिन यह छूट हर ग्राहक को सीधे नहीं मिलेगी। कंपनी इसके लिए 1,000 प्रीपेड और 1,000 पोस्टपेड ग्राहकों का चयन करेगी। प्रीपेड विजेताओं को ऐप पर कूपन मिलेगा जबकि पोस्टपेड ग्राहकों को छूट बिल में एडजस्ट की जाएगी। दोनों के लिए रिडेम्पशन और यात्रा की अलग-अलग शर्तें लागू होंगी।

वीजा और फॉरेक्स पर भी मिलेंगे खास ऑफर

विदेश यात्रा के लिए वीजा आवेदन करने वाले पात्र ग्राहकों को Atlys के जरिए चुनिंदा एशियाई देशों के वीजा आवेदन पर 100% तक की छूट मिल सकती है। इसकी अधिकतम सीमा 4,000 रुपये है। यह ऑफर 31 दिसंबर 2026 तक मान्य है। इसके अलावा Niyo Multicurrency Card बिना मार्कअप और मुफ्त डिलीवरी के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं ग्राहक Niyo Forex Cash की घर पर डिलीवरी भी विशेष दरों पर ले सकते हैं। इन सेवाओं की शर्तें और पात्रता संबंधित पार्टनर के नियमों पर निर्भर करेंगी।

Airtel Travel Week has begun enjoy benefits before your trip abroad 10% discount
Instagram का नया फीचर: स्टोरी पोस्ट करने के बाद भी कर सकेंगे एडिट, व्यूज और लाइक्स नहीं होंगे गायब

फ्री विदेश यात्रा और दूसरे रिवॉर्ड जीतने का मौका

Airtel के Out of Office Contest में ग्राहक अपना क्रिएटिव ऑटो-रिप्लाई ईमेल सबमिट कर सकते हैं। इसमें दो विजेताओं को सभी खर्चों सहित विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। साथ ही पांच ग्राहकों को Bruised Passports के ट्रैवल एक्सपर्ट्स के साथ ऑनलाइन कंसल्टेशन भी मिलेगा। इसके अलावा 250 ग्राहकों को Condé Nast Traveller की सालाना सदस्यता और मर्चेंडाइज जबकि 500 ग्राहकों को 500 रुपये का Amazon वाउचर दिया जाएगा। सभी Airtel ग्राहकों को 10 चुनिंदा सिटी गाइड्स का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा।

Airtel Travel Week has begun enjoy benefits before your trip abroad 10% discount
Google Gemini 4 Neon लॉन्च, Carbon से 3 गुना तेज AI मॉडल, जानें कीमत और कौन कर सकेगा इस्तेमाल

Airtel Travel Week में कैसे लें हिस्सा?

इसके लिए Airtel ऐप खोलें और Travel Week सर्च करें। इसके बाद ऑफर के लिए रजिस्टर करके एक आसान सवाल का जवाब दें। Out of Office Contest में शामिल होने के लिए अपना क्रिएटिव ईमेल भी सबमिट करना होगा। साथ ही ध्यान रखें कि कई फायदे सीमित विजेताओं के लिए हैं और सभी ऑफर पर अलग-अलग नियम व शर्तें लागू हैं।