-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- What Is The Difference Between Oled Qled And Mini Led Which Tv Will Be Best For You
OLED, QLED और Mini-LED में क्या है फर्क, कौन-सा टीवी आपके लिए रहेगा बेस्ट?
- Written By: सिमरन सिंह
Best TV Picture Quality: नया टीवी खरीदने जाते हैं, तो आपको अक्सर OLED, QLED और Mini-LED टीवी जैसे विकल्प देखने को मिलते हैं। लेकिन आपके लिए कौन सा सही होगा ये कैसे जाने।

OLED, QLED और Mini-LED कौन सी आपके लिए सही। (सौ. Pixabay)
OLED Vs QLED Vs Mini-LED TV: जब भी आप नया टीवी खरीदने जाते हैं, तो आपको अक्सर OLED, QLED और Mini-LED टीवी जैसे विकल्प देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तीनों में अंतर क्या है? अधिकांश लोग इन तकनीकों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जबकि सच यह है कि आपका टीवी देखने का अनुभव पूरी तरह डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर निर्भर करता है। इसलिए, यह समझना बेहद जरूरी है कि आखिर OLED, QLED और Mini-LED टीवी में फर्क क्या है और आपके लिए कौन-सा बेहतर रहेगा।
OLED टीवी क्या है?
OLED (Organic Light Emitting Diode) टेक्नोलॉजी में हर पिक्सल खुद अपनी रोशनी पैदा करता है। यानी इसमें पीछे से किसी बैकलाइट की जरूरत नहीं होती। जब स्क्रीन पर काला रंग दिखाना होता है, तो उस हिस्से के पिक्सल खुद बंद हो जाते हैं, जिससे गहरा और असली ब्लैक कलर मिलता है। इस तकनीक के चलते OLED टीवी में बेहतरीन कंट्रास्ट, सटीक रंग, और वाइड व्यूइंग एंगल देखने को मिलते हैं। इसका डिजाइन बेहद पतला और फ्लेक्सिबल होता है। हालांकि, यह तकनीक एडवांस होने के कारण महंगी है। अगर आप सिनेमा जैसी पिक्चर क्वालिटी चाहते हैं और बजट की परवाह नहीं करते, तो OLED टीवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होगा।
QLED टीवी क्या है?
QLED (Quantum Dot LED) असल में LED टीवी का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें क्वांटम डॉट लेयर लगाई जाती है, जो ब्राइटनेस और कलर सटीकता को बढ़ाती है। ये टीवी खासतौर पर रोशनी वाले कमरों के लिए बढ़िया होते हैं क्योंकि इनमें पिक्चर ज्यादा ब्राइट और शार्प दिखती है। इनकी लाइफ स्पैन लंबी होती है और पैनल डैमेज की संभावना कम रहती है। हालांकि, QLED टीवी पर ब्लैक सीन उतने गहरे नहीं दिखते जितने OLED पर दिखाई देते हैं। फिर भी यह एक बजट-फ्रेंडली और टिकाऊ विकल्प है।
सम्बंधित ख़बरें
अब WhatsApp पर नंबर बताए बिना होगी चैट! आ रहा है ऐसा फीचर जो बदल देगा मैसेजिंग का तरीका
जानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
Donald Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी, डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर लगेगा 100% कर
ये भी पढ़े: Google Maps ने लॉन्च किया नया Live Lane Guidance फीचर, ड्राइविंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित
Mini-LED टीवी क्या है?
Mini-LED टेक्नोलॉजी को QLED का एडवांस रूप कहा जा सकता है। इसमें बेहद छोटे LED बैकलाइट बल्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो हजारों की संख्या में स्क्रीन को अधिक सटीक तरीके से रोशन करते हैं। यह तकनीक बेहतर ब्लैक लेवल, ज्यादा ब्राइटनेस और उत्कृष्ट कॉन्ट्रास्ट प्रदान करती है। Mini-LED टीवी को OLED जैसी क्वालिटी देने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन इसकी कीमत अपेक्षाकृत कम होती है। धूप या तेज रोशनी वाले कमरों में भी इसकी ब्राइटनेस शानदार रहती है।
कौन-सा टीवी आपके बजट में फिट बैठेगा?
अगर कीमत की बात करें, तो QLED टीवी सबसे किफायती होते हैं, जबकि OLED टीवी सबसे महंगे और प्रीमियम कैटेगरी में आते हैं। वहीं Mini-LED टीवी कीमत और क्वालिटी के बीच का एक संतुलित विकल्प है। यानी, अगर आप वैल्यू और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं, तो Mini-LED टीवी एक स्मार्ट चॉइस साबित होगा।
What is the difference between oled qled and mini led which tv will be best for you
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक रात के 2 लाख, एक्ट्रेस के जिस्म का सौदा, मुंबई के गिरगांव में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश
Jun 30, 2026 | 12:18 PMमुरैना में इंसानियत की मिसाल: स्कूटी से गिरकर बेहोश हुई शिक्षिका, 2 युवकों ने समय रहते CPR देकर बचाई जान
Jun 30, 2026 | 12:09 PMCM विजय के बाद अब राजनीति में चमकेंगे सूर्या? सियासत में उतरने की अटकलों पर चर्चा तेज
Jun 30, 2026 | 11:58 AMCrispy Corn In Air Fryer: बारिश में बिना तेल के बने हेल्दी क्रिस्पी कॉर्न का लें मजा, नोट करें रेसिपी
Jun 30, 2026 | 11:57 AMUP TET Admit Card 2026 जारी: ऐसे करें डाउनलोड, 2 से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा
Jun 30, 2026 | 11:51 AMमहाकाल की नगरी उज्जैन में 30 जुलाई से शुरू होगा 21वां श्रावण महोत्सव, सजेगा संगीत और नृत्य का संगम
Jun 30, 2026 | 11:47 AMRules Change: 1 जुलाई से देश में पेट्रोल, LPG समेत बदल रहे हैं कई बड़े नियम
Jun 30, 2026 | 11:46 AMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM














