Lava Virat V1 5G (सोर्स-सोशल मीडिया) 
टेक्नॉलजी

Lava Virat V1 5G: देसी कंपनी Lava का बड़ा दांव, 15k के बजट में Poco-Samsung को देगा सीधी टक्कर

Lava Virat V1 5G Launch: भारतीय कंपनी Lava आज Launch कर रही है Lava Virat V1 5G। 15 हजार से कम कीमत में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 5G की ताकत के साथ यह फोन सीधे Xiaomi-Samsung को टक्कर देगा।

अनन्या तिवारी

Lava Virat V1 5G Price In India Under 15000: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए देसी कंपनी Lava आज एक नया दांव खेलने जा रही है। लंबे समय से चर्चा में रहा Lava Virat V1 5G आज भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अगर आप भी 15 हजार रुपये से कम के बजट में एक दमदार 5G फोन की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है।

आज दोपहर 12 बजे होगा बड़ा ऐलान

लावा के इस नए स्मार्टफोन को लेकर टेक गलियारों में काफी समय से सुगबुगाहट थी। Lava Virat V1 5G को आज यानी 24 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के तुरंत बाद यह फोन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जहाँ इस फोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट पहले ही लाइव की जा चुकी है।

बजट के अंदर मिलेगी 5G की रफ्तार

कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, लावा इस फोन को 15,000 रुपये से भी कम के सेगमेंट में पेश करने वाली है। इस प्राइस पॉइंट पर यह फोन उन ग्राहकों को सीधे तौर पर निशाना बनाएगा जो बजट में रहते हुए लेटेस्ट 5G टेक्नोलॉजी का अनुभव लेना चाहते हैं।

दमदार प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले

फ्लिपकार्ट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, Lava Virat V1 5G में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T820 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसका मतलब है कि बजट फोन होने के बावजूद यूजर्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव मिलेगा।

बैटरी और कैमरा है खास

लावा ने इस फोन में पावर का भी पूरा ध्यान रखा है। फोन को लंबे समय तक चालू रखने के लिए इसमें 6000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल का AI डुअल कैमरा सेटअप और सेल्फी प्रेमियों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रैम, स्टोरेज और मजबूती

  • मल्टीटास्किंग: फोन में 4 जीबी की फिजिकल रैम के साथ 4 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल रैम 8 जीबी तक हो जाती है।
  • स्टोरेज: इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
  • ड्यूरेबिलिटी: खास बात यह है कि इस बजट फोन को IP64 रेटिंग मिली हुई है, जो इसे धूल और पानी की हल्की बौछारों से सुरक्षित रखती है।

इन दिग्गज कंपनियों को मिलेगी टक्कर

अपने आक्रामक फीचर्स और बजट फ्रेंडली कीमत के साथ Lava Virat V1 5G बाजार में मौजूद Samsung, Redmi, Realme, Oppo और Poco जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन को कड़ी चुनौती देने वाला है। दो आकर्षक कलर ऑप्शंस में लॉन्च होने वाला यह फोन भारतीय बाजार में लावा की स्थिति को और मजबूत कर सकता है।

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित