Jaipur Internet Shutdown (Source. Freepik and Social Media) 
टेक्नॉलजी

जयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, WhatsApp, Facebook और X पर भी रोक, हाई अलर्ट पर हुआ प्रशासन

Jaipur Internet Shutdown: राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि शहर के कई संवेदनशील इलाकों में प्रशासन ने 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है।

सिमरन सिंह

Internet Services Suspended: राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि शहर के कई संवेदनशील इलाकों में प्रशासन ने 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7 जून की रात 12 बजे से 8 जून की रात 12 बजे तक 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद रखी जाएगी। जिसमें यूजर्स व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को इस्तेमाल नहीं कर पाएगे।

JDA की कार्रवाई से पहले बड़ा फैसला

जानकारी में बताया जा रहा है कि जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले यह कदम उठाया गया है। जिसको लेकर प्रशासन को आशंका है कि कार्रवाई के दौरान सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें या भ्रामक जानकारी फैलाई जा सकती है जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की शंका है। जिसको ध्यान में रखते हुए संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार ने इंटरनेट सेवाओं के अस्थायी निलंबन का आदेश जारी किया है। जिसमें लोग बल्क SMS और MMS सेवाएं भी इस्तेमाल नहीं कर पाएगे।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि यह फैसला पूरी तरह एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है। जिसमें प्रशासन का मानना है कि संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी तरह की भड़काऊ सामग्री, अफवाह या गलत सूचना के प्रसार को रोकना काफी ज्यादा जरूरी है। वहीं यह प्रतिबंध जयपुर के कई प्रमुख शहरी और उपनगरीय इलाकों के साथ-साथ संवेदनशील पुलिस थाना क्षेत्रों में लागू किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि आदेश को दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन नियम, 2017 के तहत लागू किया गया है जो विशेष परिस्थितियों में इंटरनेट और दूरसंचार सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने की अनुमति देता है।

ऑनलाइन सेवाओं पर पड़ेगा असर

इस फैसले से इंटरनेट बंदी रहेगा और कई परेशानियां भी होने वाली है जिसमें डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन बैंकिंग, कैब बुकिंग, फूड डिलीवरी, सोशल मीडिया संचालन और अन्य ऐप आधारित सेवाएं इस्तेमाल में नहीं रहेगी। ऐसे में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को पहले से आवश्यक तैयारियां करने की सलाह दें दी गई है। इसको लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधों के दौरान वैकल्पिक माध्यमों से गलत सूचना फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

ऐसे में इस फैसले को देखने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल दौर में इंटरनेट बंदी आम लोगों के लिए असुविधा जरूर पैदा कर सकती है लेकिन प्रशासन इसे संवेदनशील परिस्थितियों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का प्रभावी उपाय बता रहा है। जिसके बाद से अब सभी की नजरें JDA की प्रस्तावित कार्रवाई और उसके दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर टिकी हुई हैं।

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला