Apple ने लॉन्च किया iOS. Source. Social Media
टेक्नॉलजी

iPhone यूजर्स करें ये काम, Apple ने जारी किया iOS 27.0.1 अपडेट, Face ID से लेकर कैमरा की दिक्कतें होंगी दूर

Apple iPhone Update: Apple ने नया iOS 27.0.1 अपडेट जारी कर दिया है। जिसमें कई जरूरी बग्स को ठीक किया गया है जिनमें Face ID फेल, कैमरे से फोटो खींचते समय कलर आर्टिफैक्ट और टचस्क्रीन को सही किया गया है।

सिमरन सिंह

iOS 27.0.1 Update: Apple ने iPhone यूजर्स के लिए नया iOS 27.0.1 अपडेट जारी कर दिया है। जिसकी शुरूआत 28 सितंबर 2026 हुई है जो अपडेट iOS 27 के पब्लिक रोलआउट के करीब दो हफ्ते बाद आया है। बताया जा रहा है कि इसमें कई जरूरी बग्स को ठीक किया गया है जिनमें Face ID फेल होने पर फोन रीस्टार्ट होना, कैमरे से फोटो खींचते समय कलर आर्टिफैक्ट दिखना और टचस्क्रीन का अचानक काम करना बंद कर देना शामिल है।

वहीं इसमें खास बात यह है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max इस्तेमाल करने वालों को इस अपडेट से सीधे फायदा मिल सकता है। लेकिन दूसरे सपोर्टेड iPhone मॉडल्स के लिए भी इसमें जरूरी सुधार शामिल किए गए हैं।

Face ID फेल होते ही रीस्टार्ट हो रहा था iPhone

देखा जा रहा था कि कुछ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max यूनिट्स में Face ID ऑथेंटिकेशन फेल होने पर फोन अचानक रीस्टार्ट हो जाता था। इससे फोन अनलॉक करने या किसी दूसरे ऑथेंटिकेशन प्रोसेस के दौरान परेशानी देखने को मिल रही थी। वहीं Apple ने iOS 27.0.1 के जरिए इस बग को ठीक कर दिया है। जिससे प्रभावित यूजर्स को राहत देखने को मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

कैमरा में भी ठीक हुई 2x जूम वाली परेशानी

इस iOS 27.0.1 अपडेट में कैमरे से जुड़ा एक बग को भी ठीक किया गया है। जिसमें कुछ iPhone 18 Pro और Pro Max डिवाइस में खास लाइटिंग कंडीशन के दौरान f/1.48 अपर्चर पर 2x जूम से फोटो खींचने पर तस्वीर में अनचाहा कलर आर्टिफैक्ट दिखाई दे रहे थे। ऐसे में Apple के रिलीज नोट्स बताती है कि यह समस्या कुछ डिवाइस तक सीमित थी।

टचस्क्रीन फ्रीज होने पर भी मिलेगी राहत

इस अपडेट का फायदा दूसरे iPhone यूजर्स को भी मिल सकता है। जिसमें iOS 27 में Notification Center और Control Center को एक साथ खोलने पर कुछ मामलों में टचस्क्रीन रिस्पॉन्स देना बंद कर देती थी। नए अपडेट में इस समस्या को भी ठीक किया जा चुका है।

iOS 27.0.1 अपडेट कैसे करें?

अपने iPhone में अपडेट चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

1. Settings खोलें।

2. General पर टैप करें।

3. Software Update चुनें।

4. iOS 27.0.1 उपलब्ध होने पर Download and Install पर टैप करें।

इस अपडेट का बिल्ड नंबर 24A446 है। यह iPhone 11 और उसके बाद के सपोर्टेड मॉडल्स के लिए उपलब्ध किया गया है।

ऐसे में ध्यान रखें कि यह कोई बड़ा फीचर अपडेट नहीं बल्कि बग फिक्स रिलीज है। अगर आप iPhone 18 Pro सीरीज इस्तेमाल करते हैं या आपके फोन में टचस्क्रीन से जुड़ी समस्या आ रही है तो Software Update में जाकर नया वर्जन जरूर चेक करें। जिससे आपको अपनी परेशानी से राहत मिल सकती है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा