

iPhone iOS 27: आप भी एक iPhone यूजर है तो आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। बता दें कि Apple ने 9 सितंबर 2026 को अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज पेश करने के बाद अब अपने सबसे बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27 को रोलआउट करने की तैयारी पूरी कर ली है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि आज 14 सितंबर 2026 को दुनियाभर में यह अपडेट जारी कर जा रहा है। वहीं भारत में यूजर्स को रात करीब 10:30 बजे से अपने iPhone में इसका अपडेट देखने को मिलने वाला है।
Apple ने iOS 27 को लेकर बताए तो इसको कई पुराने iPhone मॉडल्स में भी सपोर्ट के लिए तैयार किया गया है। जिसका सीधा मतलब है कि अगर आपके पास iPhone 11 या इसके बाद का मॉडल है तो आपके फोन में नया अपडेट आने की संभावना ज्यादा है। इसके अलावा iPhone SE के दूसरी जनरेशन और बाद के मॉडल, iPhone 12 से iPhone 18 Pro सीरीज, iPhone Air और iPhone Duo भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं पूरी लिस्ट के नामों को देखे तो वो यह है:
iPhone SE (सेकंड जनरेशन और उसके बाद के मॉडल्स)
iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max
iPhone 12, 12 Mini, 12 Pro, 12 Pro Max
iPhone 13, 13 Mini, 13 Pro, 13 Pro Max
iPhone 14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max
iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max
iPhone 16, 16e, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max
iPhone 17, 17e, 17 Pro, 17 Pro Max
iPhone Air
iPhone 18 Pro, 18 Pro Max
iPhone Duo
इस बार iOS 27 का सबसे बड़ा आकर्षण AI से जुड़े फीचर्स हैं। जिसको लेकर रिपोर्ट्स बताती है कि Apple ने Siri को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा काम किया है। इसमें Google के Gemini LLM मॉडल के इस्तेमाल की भी बात सामने आ रही है। वहीं नई Siri लंबी बातचीत से जरूरी जानकारी निकालने, ट्रैवल प्लान तैयार करने और मीटिंग के दौरान नोट्स बनाने जैसे कामों में मदद कर सकती है।
वहीं इस नए अपडेट के साथ iPhone का इंटरफेस भी बदला हुआ नजर आएगा। जिसमें Apple का Liquid Glass डिजाइन ऐप आइकन्स और स्क्रीन को ज्यादा स्मूथ और प्रीमियम लुक देता है। वहीं कंपनी ने अपडेट में कई बग्स को ठीक करने के साथ खास डिस्प्ले वाले मॉडल्स के लिए ऐप लेआउट को भी ज्यादा रिस्पॉन्सिव बनाया है।
iOS 27 में पावर मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए नए एल्गोरिदम और पावर-सेविंग फीचर्स दिए गए हैं। जिसका मकसद साफ है कि बैकग्राउंड डेटा और प्रोसेसर के इस्तेमाल को कंट्रोल करना है जिससे सामान्य इस्तेमाल में बैटरी ज्यादा देर तक चल सकती है।
वहीं यूजर्स को अपडेट आने के बाद Settings > General > Software Update में जाना होगा और Download and Install पर टैप करना होगा। अगर आप चाहते हैं कि अपडेट अपने आप इंस्टॉल हो जाए तो Automatic Updates ऑन करने कि सलाह दी जाती है। वहीं बेहतर रहेगा कि रात में iPhone को Wi-Fi से कनेक्ट करके चार्जिंग पर लगा दें जिससे फोन रात में ही अपडेट हो जाएगा।