Google का 28वा जन्मदिन। Source. Gemini
टेक्नॉलजी

Google नहीं होता तो इंटरनेट कैसा होता? PageRank से AI Search तक ऐसे बदला सबकुछ

Google Search History: Google ने कैसे अपने 3 दशकों के सफर में Search Box से आगे बढ़कर AI Search Engine तक का सफर तय किया है। यह कहानी काफी दिलचस्प है जो सभी को जाननी चाहिए।

सिमरन सिंह

Google Birthday: आज इंटरनेट पर किसी भी सवाल का जवाब चाहिए हो तो उंगलियां सीधे Google Search पर पहुंच जाती हैं। Google कि मदद से मौसम से लेकर किसी बीमारी की जानकारी, रास्ता खोजने से लेकर किसी प्रोडक्ट की कीमत तक इंटरनेट पर जानकारी ढूंढने का तरीका इस एक टूल ने बदलकर रख दिया है। वहीं सितंबर 1998 में शुरू हुआ Google अब अपने सफर के करीब तीन दशक पूरे करने की ओर है। ऐसे में कंपनी अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाती है जबकि Google Inc. का आधिकारिक गठन 4 सितंबर 1998 को हुआ था।

Google का जन्म कैसे हुआ?

Google की कहानी Stanford University के दो छात्रों Larry Page और Sergey Brin से शुरू होती है। उनका मकसद इंटरनेट पर मौजूद जानकारी को व्यवस्थित करना और उसे लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध कराना था। इसी सोच से Google Search ने जन्म लिया। वहीं कंपनी इसको लेकर बताती है कि उसका मिशन दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित कर उसे सार्वभौमिक रूप से सुलभ और उपयोगी बनाना रहा है। उस दौर में सर्च इंजन मौजूद थे लेकिन Google ने वेबसाइटों के बीच लिंक को भी महत्व देकर रिजल्ट की रैंकिंग को बेहतर बनाने की कोशिश करने पर ध्यान दिया था।

PageRank ने बदल दिया Search का खेल

Google की शुरुआती खासियतों में PageRank अहम नजर आता था। यह सिर्फ किसी वेबपेज पर मौजूद शब्दों का मिलान नहीं करता था बल्कि यह भी देखता था कि दूसरी वेबसाइटें उस पेज से किस तरह लिंक कर रही हैं। इससे Google को यह समझने में मदद मिली कि कौन-से पेज ज्यादा महत्वपूर्ण या भरोसेमंद हो सकते हैं। वहीं समय के साथ Search ने केवल कीवर्ड मैचिंग से आगे बढ़कर सवाल के संदर्भ और मतलब को समझना शुरू किया। जिसके बाद Machine Learning, Knowledge Graph, BERT और दूसरे AI सिस्टम ने इस बदलाव को और तेज करने में मदद की है।

Search से AI Search तक पहुंचा Google

आज के समय में Google Search एक नए AI दौर में प्रवेश कर चुका है। जिसमें देखा गया कि 2026 में Google ने Search में AI Mode, ज्यादा स्मार्ट Search Box और AI एजेंट्स जैसी क्षमताओं को आगे बढ़ाया है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि AI की मदद से Search अब सिर्फ जानकारी दिखाने के बजाय जटिल सवालों को समझकर ज्यादा इंटरैक्टिव तरीके से जवाब देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

वहीं 1998 का साधारण Search Box आज AI-powered सिस्टम में बदल चुका है। अगर Google Search न होता तो इंटरनेट पर जानकारी मौजूद होने के बावजूद उसे जल्दी और व्यवस्थित तरीके से ढूंढना आज जितना आसान है शायद उतना आसान नहीं होता। यही Google के करीब तीन दशक के सफर की सबसे बड़ी कहानी है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?