Instagram का ये फीचर व्यक्ति को चिंता मुक्त कर देता है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Instagram के इस फीचर से आपके जीवन में भी बढ़ रहा है तनाव! इस तरह करें बंद

इंस्टाग्राम को लेकर जो अध्ययन किया गया, उससे पता चला है कि अगर हमें ज्यादा लाइक्स मिलते हैं, तो हमारे दिमाग में एक खास रासायनिक तत्व निकलता है, जिससे हमें अच्छा लगता है और हमें यह लगता है कि हम जो भी चीज कर रहे हैं, वह सही है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. इंस्टाग्राम पर लोगों को सबसे ज्यादा लाइक्स की चिंता रहती है। कोई भी पोस्ट करने के बाद लाइक्स पर सभी का ध्यान रहता है कि कौन कितनी ज्यादा लाइक वाली पोस्ट आपकी फ़ीड में नजर आ रही है। ऐसे में अगर आपको भी चिंता है कम लाइक देखकर अपनी पोस्ट में, तो बड़ी आसानी से आप उन्हें छिपा सकते हैं। चाहे आपका अकाउंट प्राइवेट हो, पब्लिक हो या फिर क्रिएटर हो।

क्यों है छिपाना जरूरी

इंस्टाग्राम को लेकर जो अध्ययन किया गया, उससे पता चला है कि अगर हमें ज्यादा लाइक्स मिलते हैं, तो हमारे दिमाग में एक खास रासायनिक तत्व निकलता है, जिससे हमें अच्छा लगता है और हमें यह लगता है कि हम जो भी चीज कर रहे हैं, वह सही है। लेकिन जब हमें लाइक्स नहीं मिलते, तो हमारी उम्मीद टूट जाती है और हम परेशानी में आ जाते हैं। इस लिए लाइक्स छिपाना आपके लिए चिंता मुक्त पोस्ट करने में मदद कर सकता है।

छिपा सकते हैं इंस्टाग्राम से

इस सुविधा को इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। चाहे उनका अकाउंट व्यक्तिगत हो, क्रिएटर हो या फिर पब्लिक हो, ऑप्शन केवल कुछ पोस्ट के लाइक्स की संख्या छिपाएगा या आपके प्रोफाइल पर सभी पोस्ट के लाइक्स को भी छिपा नहीं देगा।

इंस्टाग्राम पर लाइक छिपाने के लिए आपको दो तरीके दिए गए हैं। आप पहले तो पोस्ट किए गए पोस्ट के लाइक्स को छिपा सकते हैं या फिर पोस्ट शेयर करते समय लाइक को छिपाने के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।

इन स्टेप्स का रखें ध्यान

  • सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें।
  • फिर पोस्ट पर जाएं जिस पर लाइक छिपाना चाहते हैं।
  • पोस्ट के ऊपर दाएं तरफ थ्री डॉट्स पर क्लिक करें।
  • आपको "हाइड लाइक काउंट" का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें और पोस्ट से लाइक्स को हटा दें।
  • अगर आप कोई नई पोस्ट शेयर कर रहे हैं, तो उसके दौरान "एडवांस सेटिंग" पर क्लिक करें।
  • यहां आपको "हाइड लाइक काउंट" का फीचर दिया जाएगा, उसे ऑन कर दें।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव