Niti Aayog ने iPhone की कीमत के बारे में बताया। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

भारत में iPhone निर्माण सस्ता: नीति आयोग के CEO ने जताया भरोसा

नीति आयोग के CEO बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने एक अहम बयान देते हुए कहा कि भारत में iPhone निर्माण की लागत अन्य देशों की तुलना में काफी कम हो सकती है।

सिमरन सिंह

नीति आयोग के CEO बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने हाल ही में एक अहम बयान देते हुए कहा है कि भारत में iPhone निर्माण की लागत अन्य देशों की तुलना में काफी कम हो सकती है। उन्होंने कहा, “टैरिफ (आयात शुल्क) क्या होगा, यह अभी पक्का नहीं है। लेकिन मौजूदा हालात में भारत में सामान बनाना सस्ता पड़ेगा।” यह टिप्पणी उन्होंने नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद दी।

चीन से हटकर भारत की ओर बढ़ता Apple

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple पहले अपने iPhone चीन में बनाता था और उन्हें अमेरिका में बेचता था। लेकिन अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने के बाद परिस्थितियां बदल गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले उत्पादों पर उच्च टैरिफ लगाने की बात की, जिससे Apple को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ा। ऐसे में कंपनी ने भारत में निर्माण की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया। चीन की तुलना में भारत पर कम टैरिफ लगने के कारण, Apple ने भारत को एक विकल्प के रूप में गंभीरता से देखा और अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को भारत में स्थानांतरित करने की योजना बनाई।

ट्रंप की कड़ी चेतावनी

हालांकि, Apple की इस योजना से ट्रंप नाराज हो गए। उन्होंने धमकी दी कि यदि Apple भारत या किसी अन्य देश में iPhone बनाएगा, तो अमेरिका उन पर 25% का टैरिफ लगाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने पहले ही ऐप्पल के सीईओ टिम कुक को बता दिया था कि मैं उम्मीद करता हूं कि अमेरिका में बिकने वाले उनके iPhone अमेरिका में ही बनें, न कि भारत या कहीं और। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो ऐप्पल को अमेरिका को कम से कम 25% का टैरिफ देना होगा।”

अमेरिका में निर्माण क्यों नहीं?

विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिका में iPhone बनाना Apple के लिए लाभकारी नहीं होगा। इसकी मुख्य वजह है कि Apple की पूरी सप्लाई चेन एशिया में स्थित है। अगर प्रोडक्शन अमेरिका में शिफ्ट किया गया, तो निर्माण लागत कई गुना बढ़ जाएगी, निर्माण में अधिक समय लगेगा और iPhone की कीमत भी काफी ज्यादा हो जाएगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें