- Hindi News »
- Technology »
- Iphones Made In India Wont Work In The Us Trump Threatens Apple With 25 Tax
भारत में बना iPhone अमेरिका में नहीं चलेगा? ट्रंप ने Apple को दी 25% टैक्स की चेतावनी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज़ा बयान ने एक बार फिर दोनों देशों के कारोबारी संबंधों में हलचल मचा दी है। iPhone अमेरिका में बेचे जाएंगे, तो Apple को 25 प्रतिशत आयात शुल्क देना होगा।
- Written By: सिमरन सिंह

क्या भारत और अमेरिका में हो रही परेशानी। (सौ. Design)
भारत और अमेरिका के रिश्ते चाहे कितने भी मजबूत क्यों न हों, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज़ा बयान ने एक बार फिर दोनों देशों के कारोबारी संबंधों में हलचल मचा दी है। इस बार ट्रंप का निशाना बना है दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक—Apple। ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर भारत में बने iPhone अमेरिका में बेचे जाएंगे, तो Apple को 25 प्रतिशत आयात शुल्क देना होगा।
ट्रंप ने कहाँ दी धमकी?
डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर साझा किया। उन्होंने लिखा— “मैंने Apple के CEO टिम कुक से कह दिया है कि जो iPhone अमेरिका में बिकेगा, वो अमेरिका में ही बनना चाहिए। अगर भारत या किसी और देश में बना iPhone अमेरिका आया, तो उस पर 25% टैक्स लगाया जाएगा।”
भारत में क्यों बन रहे हैं iPhone?
Apple पहले मुख्यतः चीन में iPhone बनाता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उसने भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करना शुरू कर दिया है। इससे भारत को न केवल रोजगार के अवसर मिले हैं, बल्कि बड़े स्तर पर निवेश भी आया है। Foxconn और Pegatron जैसी कंपनियां अब भारत में Apple के लिए उत्पादन कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Trump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका
अब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
कोरोना की वापसी के बीच इन 5 स्मार्ट गैजेट्स से करें अपने घर को सुरक्षित, संक्रमण से मिल सकती है राहत
ट्रंप को क्यों है आपत्ति?
ट्रंप का कहना है कि जो प्रोडक्ट अमेरिका में बिकते हैं, वो अमेरिका में ही बनने चाहिए ताकि अमेरिकी नागरिकों को नौकरी मिले। यह “अमेरिका फर्स्ट” नीति का ही हिस्सा है, जिसे उन्होंने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान बार-बार दोहराया है।
क्या होगा असर?
अगर ट्रंप की यह चेतावनी भविष्य में हकीकत बनती है और Apple पर 25% टैक्स लगता है, तो अमेरिका में iPhone की कीमतें काफी बढ़ सकती हैं। इसका असर सीधे तौर पर ग्राहकों पर पड़ेगा और सेल्स में गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
Iphones made in india wont work in the us trump threatens apple with 25 tax
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pune Garbage Crisis: पुणे में कचरा संकट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने लगाया 700 करोड़ घोटाले का आरोप
May 19, 2026 | 02:21 PMBade Mangal Special Upay: आज तीसरे बड़े मंगल पर करें ये चमत्कारी उपाय, दूर होगी हर आर्थिक तंगी
May 19, 2026 | 02:19 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव का ऐलान, विदर्भ की 5 सीटों पर बढ़ी हलचल; 18 जून को वोटिंग
May 19, 2026 | 02:13 PM“मेटरनिटी लीव खत्म, अब क्या प्लान है?” मां बनी कॉर्पोरेट इम्प्लाई की कहानी पर छिड़ी बहस
May 19, 2026 | 02:13 PMमहंगे होते ईंधन को लेकर कमलनाथ की मांग, टैक्स कम कर पेट्रोल-डीजल को 10 रुपए सस्ता करे राज्य सरकार
May 19, 2026 | 02:11 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा: 67 करोड़ के बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट पर हंगामा, जांच पूरी होने तक भुगतान पर लगी रोक
May 19, 2026 | 02:10 PMGovinda के बाउंसर पर पैपराजी से बदसलूकी का आरोप, इवेंट में हुआ हंगामा, एक्टर ने खुद संभाला मामला
May 19, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














