SBI के नाम पर एक महिला के साथ लाखों की ठगी की गई (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

SBI से आया कॉल: महिला के अकाउंट से गायब हुए 15 लाख, इस तरह की गलती आपको भी कर देगी बर्बाद

पिछले कई समय से ऑनलाइन धोखाधड़ी काफी बढ़ चुकी है और इसमें ठग आपको हाई रिटर्न का दावा करते हैं। ज्यादातर व्हाट्सएप में नए ग्रुप बनाकर लोगों को अपने झांसे में लिया जाता है और उनके साथ ठगी की जाती है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में हैदराबाद के मणिकोंडा से सामने आया है, जिसमें 43 साल की एक महिला के साथ लगभग 15 लाख रुपए की ठगी की गई है। इसमें ठग खुद को एसबीआई सिक्योरिटीज का अधिकारी बता रहा था।

सिमरन सिंह

SBI. पिछले कई समय से ऑनलाइन धोखाधड़ी काफी बढ़ चुकी है और इसमें ठग आपको हाई रिटर्न का दावा करते हैं। ज्यादातर व्हाट्सएप में नए ग्रुप बनाकर लोगों को अपने झांसे में लिया जाता है और उनके साथ ठगी की जाती है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में हैदराबाद के मणिकोंडा से सामने आया है, जिसमें 43 साल की एक महिला के साथ लगभग 15 लाख रुपए की ठगी की गई है। इसमें ठग खुद को एसबीआई सिक्योरिटीज का अधिकारी बता रहा था।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला अगस्त महीने में हुआ था। जिसमें महिला को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें एसबीआई सिक्योरिटी इंटेलिजेंस अकाउंट का विज्ञापन आ रहा था। एसबीआई के नाम को देखकर महिला ने दिलचस्पी दिखाई, जिसके बाद वह व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गई, जिसका नाम एसबीआई सिक्योरिटी ग्रुप था।

ठग ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताया और उनसे SBI-INT नाम का एक ऐप डाउनलोड करवाया, जिसे उसने एक एसबीआई ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के रूप में दिखाया। ठग ने ऐप के जरिए महिला से आईपीओ, अपर सर्किट स्टॉक्स और ब्लॉक ट्रेड्स में हाई रिटर्न का वादा करते हुए निवेश करवाया। पहले तो महिला ने छोटी रकम में निवेश किया, जिसके बाद उसे फायदे की संभावना दिखने लगी, तो उसने ज्यादा राशि निवेश की। धीरे-धीरे ऐप की वॉलेट में कई डिपॉजिट ट्रांसफर किए गए।

धोखाधड़ी का इस तरह हुआ पर्दाफाश

जब महिला ने अपने मुनाफे और अपने निवेश को निकालने की कोशिश की, तो ठग ने उसे टैक्स के नाम पर 22 लाख रुपए की अंतरिक मांग की। इस मांग के बाद महिला को होश आया कि उसके साथ ठगी हुई है। तब तक करीब 15 लाख रुपए वह गंवा चुकी थी। इसके अलावा 25,000 रुपये की मामूली राशि ही उसे वापस मिल पाई थी। इसके बाद महिला ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अब घटना की जांच चल रही है।

इस तरह नहीं होंगे धोखाधड़ी का शिकार

इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों को सलाह दी जाती है कि किसी भी अनजान निवेश में अपने पैसे न डालें जब तक ऐप की जांच पूरी तरीके से न करें, खासकर जब असामान्य रूप से आपको हाई रिटर्न देने का वादा किया जा रहा हो। यह भी महत्वपूर्ण है कि किसी भी संपर्क का इस्तेमाल करने से पहले प्लेटफॉर्म की जांच करना जरूरी है। किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड करके उसमें पैसे निवेश करना सही नहीं है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी