HP Laptop (Source. HP) 
टेक्नॉलजी

HP ने लॉन्च किए धांसू AI Laptop, 22 घंटे बैटरी, OLED डिस्प्ले और 80 TOPS AI पावर ने मचाई धूम

HP AI Laptop: HP ने अपनी नई OmniBook 2026 लैपटॉप सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में HP OmniBook Ultra 14, OmniBook X और OmniBook 5 को लॉन्च किया गया है।

सिमरन सिंह

HP AI Laptop New Launch: भारत में HP ने अपनी नई OmniBook 2026 लैपटॉप सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में HP OmniBook Ultra 14, OmniBook X और OmniBook 5 को लाया गया हैं। इन लैपटॉप को लॉन्च करते हुए कंपनी ने दावा किया है कि इसको AI आधारित कामों के लिए डिजाइन किए गए हैं और इनमें 80 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस मिलने वाले है। साथ ही लैपटॉप में शानदार OLED डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन इसको प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेस्ट बनाती है।

कीमत सुनकर रह जाएगे हैरान

HP के तीनों नए लैपटॉप की कीमत पर नजर डाले तो इसमें नए OmniBook सीरीज की शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये, HP OmniBook Ultra 14 के Snapdragon वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये, Intel Ultra मॉडल की कीमत 2,14,999 रुपये तक रखी गई है। वहीं HP OmniBook X को 1,69,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इन सबी लैपटॉप्स को प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया है। जिसमें AI फीचर्स और हाई परफॉर्मेंस पर फोकस किया गया है।

HP OmniBook Ultra 14 में मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स

OmniBook Ultra 14 को इस सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल माना जा रहा है। जिसमें Intel Core Ultra 7 356H और Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर का ऑप्शन भी देखने को मिलता है। वहीं लैपटॉप में 14 इंच का 3K OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है जो 120Hz वैरिएबल रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं कंपनी की दी गई जानकारी में इस लैपटॉप को 50 TOPS तक AI परफॉर्मेंस देने में सक्षम बताया गया है। इसके अलावा लैपटॉप में 16GB LPDDR5x RAM, 1TB SSD स्टोरेज, Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और 5MP IR कैमरा जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते है। इस सीरीज को लॉन्च करने के बाद HP का दावा है कि इसकी बैटरी करीब 22.75 घंटे तक आराम से चल सकती है।

पतला डिजाइन और AI फीचर्स बने सबसे बड़ा आकर्षण

HP के नए लैपटॉप्स में OmniBook 5 को सिर्फ 13.6mm पतले डिजाइन और करीब 1.33 किलोग्राम वजन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 14 इंच का 2K OLED डिस्प्ले और 91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। नई OmniBook सीरीज में Copilot बटन, स्मार्ट जेस्चर टचपैड और AI आधारित मल्टीटास्किंग फीचर्स भी शामिल किए गए है। वहीं यह लैपटॉप ऑनलाइन मीटिंग्स, वीडियो एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन जैसे कामों के लिए सबसे बेस्ट बताया जा रहा है।

जब से AI आया है तब से ही बाजार में भी AI PC की मांग बढ़ती जा रही है और HP की यह नई सीरीज साफ दिखाती है कि आने वाले समय में स्मार्ट और AI-फोकस्ड लैपटॉप्स को लोगों द्वारा पंसद किया जाएगा।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश