Gmail से कर रहे लोग ठगी। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Google की चेतावनी: नकली अलर्ट Email से चुराए जा रहे पासवर्ड

Fake Alerts on Gmail: डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए तरीको से लोगो को लूट रहे है। हैकर्स ने जीमेल यूजर्स को ठगने का नया हथकंडा अपनाया है।

सिमरन सिंह

Gmail Cyber Crime: डिजिटल युग में साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके खोजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में हैकर्स ने जीमेल यूजर्स को ठगने का नया हथकंडा अपनाया है। वे नकली साइन-इन अलर्ट ईमेल भेजकर यूजर्स का डेटा चुरा रहे हैं और धोखाधड़ी कर रहे हैं।

गूगल अलर्ट की आड़ में ठगी

गूगल के अनुसार, अब लगभग सभी यूजर्स को उसकी ओर से साइन-इन अलर्ट भेजे जाते हैं। हैकर्स इसी का फायदा उठाकर ऐसे ईमेल भेज रहे हैं, जो बिल्कुल असली जैसे दिखते हैं। इनमें गूगल का लोगो, फॉर्मेटिंग और ‘सुरक्षा को खतरा’ संदेश शामिल होते हैं। इन ईमेल्स में प्रायः एक लिंक या बटन होता है, जैसे Check Activity या Secure Your Account। लेकिन यह लिंक सीधे एक फर्जी लॉगिन पेज पर ले जाता है, जहां यूजर द्वारा डाला गया पासवर्ड तुरंत चोरी हो जाता है।

पासवर्ड बदलना क्यों जरूरी

रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में लगभग 2.5 अरब जीमेल यूजर्स सक्रिय हैं। इनमें से केवल 36% यूजर्स ही नियमित रूप से अपना पासवर्ड अपडेट करते हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पासवर्ड को समय-समय पर बदलना ही ऐसे जोखिमों से बचने का सबसे आसान उपाय है।

जालसाजों के अन्य तरीके

हैकर्स सिर्फ नकली अलर्ट ईमेल तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे और भी कई तरीके अपनाते हैं

  • फर्जी नोटिफिकेशन: ईमेल में वॉइसमेल या नोटिस का नकली लिंक भेजकर डेटा चोरी करना।
  • सपोर्ट बनकर ठगी: खुद को गूगल स्टाफ बताकर ईमेल या कॉल पर निजी जानकारी हासिल करना।

इन तकनीकों के जरिए साइबर अपराधी यूजर्स का व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा चुरा लेते हैं।

गूगल की चेतावनी और सुरक्षा उपाय

गूगल ने अपने यूजर्स को नकली अलर्ट ईमेल्स से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही कुछ बुनियादी सुरक्षा कदम अपनाने की सलाह दी है

  • संदिग्ध ईमेल आने पर सीधे उस लिंक पर क्लिक न करें।
  • ब्राउज़र में नया टैब खोलकर myaccount.google.com पर जाएं।
  • Security टैब पर क्लिक कर Recent Security Events पैनल चेक करें।
  • हाल की गतिविधियों में अनजान डिवाइस या लोकेशन को देखें।

यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत Secure Your Account पर क्लिक करके पासवर्ड रीसेट करें।

ध्यान दें

ऑनलाइन धोखाधड़ी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही यूजर्स के लिए सबसे बड़ा हथियार है। समय-समय पर पासवर्ड बदलना, संदिग्ध ईमेल्स से बचना और सीधे गूगल अकाउंट सेटिंग्स में जाकर सुरक्षा जांच करना ही ठगी से बचने का सही तरीका है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?