Google Pixel 11 Series Price in India: गूगल ने बुधवार को भारत में अपनी नई Pixel 11 Series लॉन्च कर दी है। जिसमें कंपनी ने इस लाइनअप में Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को पेश किया है। वहीं तीनों स्मार्टफोन में नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है जबकि Pro मॉडल में एक खास Highlight फीचर जोड़ा गया है। जिसको भारत में सीरीज की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये लॉन्च किया गया है।
Pixel 11 की कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है जबकि टॉप मॉडल Pixel 11 Pro XL की शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये है।
वहीं फोन की बिक्री 20 अगस्त से Google Store, Flipkart और अन्य रिटेल पार्टनर्स के जरिए होगी। जिसमें ग्राहकों को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर 10,000 रुपये तक की तत्काल छूट, एक्सचेंज बोनस और छह महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Pixel 11 के बारे में बताए तो इसमें 6.3 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Tensor G6 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। वहीं कैमरा सेटअप में 48MP मुख्य कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड और 10.8MP 5X टेलीफोटो कैमरा शामिल है। 4,985mAh बैटरी के साथ 30W वायर्ड और 25W Qi 2.2 वायरलेस चार्जिंग मिलती है।
Pixel 11 Pro के फीचर्स को देखे तो इसमें 6.3 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स है। इसका 50MP मुख्य कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा 5X ऑप्टिकल और 120X डिजिटल जूम देता है। वहीं इस फोन का Highlight फीचर कैमरा फ्लैश के आसपास LED लाइट से कस्टम पैटर्न दिखाता है और Gemini के सुनने, प्रोसेस करने या जवाब देने की स्थिति बताता है।
Pixel 11 Pro XL में भी कमाला के फीचर्स को शामिल किया गया है जिसमें 6.8 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले और 5,115mAh बैटरी दी गई है। कैमरा सिस्टम Pro मॉडल जैसा ही है और 120X डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसमें Highlight फीचर के जरिए आने वाली कॉल के लिए कॉन्टैक्ट के हिसाब से कस्टम रंग भी सेट किए जा सकते हैं।