Google Pixel 11 Pro का नया टीजर आया सामने! पहली बार दिखी पूरी रियर डिजाइन, Pixel Glow फीचर ने बढ़ाई उत्सुकता

Google Pixel 11: Google जल्द ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 को लॉन्च करने की तैयारी में है। वहीं लॉन्च से पहले कंपनी ने एक नया टीजर जारी कर टेक प्रेमियों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
Google Pixel 11 Pro revealed Full rear design Pixel Glow feature
Google Pixel 11 Pro (Source. Social Media)
Published on
Updated on

Google Smartphone: अपने ग्राहकों के लिए Google जल्द ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 को लॉन्च करने की तैयारी में है। वहीं लॉन्च से पहले कंपनी ने एक नया टीजर जारी कर टेक प्रेमियों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। बता दें कि 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में होने वाले Made by Google 2026 इवेंट में Pixel 11 लाइनअप से पर्दा उठाया जाएगा। लेकिन उससे पहले सामने आए नए प्रमोशनल वीडियो ने Pixel 11 Pro की झलक दिखाकर कई बड़े संकेत दिए हैं।

पहली बार सामने आई Pixel 11 Pro की रियर डिजाइन

जानकारी में सामने आ रहा है कि Google के नए टीजर में पहली बार Pixel 11 Pro की रियर साइड को साफ तौर पर दिखाया गया है। फोन में कंपनी की पहचान बन चुका हॉरिजॉन्टल कैमरा बार बरकरार रखा गया है लेकिन इस बार इसके साथ एक नया विजुअल एलिमेंट Pixel Glow भी देखने को मिलाने वाला है। देखा जा रहा है कि अभी के समय में यह फीचर सबसे ज्यादा चर्चा में है क्योंकि यह फोन की डिजाइन को पहले से अलग बना देंगा।

रिपोर्ट में सामने आया है कि कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर एक सर्कुलर लाइट दिखाई जाएगी जिसमें पिनव्हील जैसी घूमती हुई एनिमेशन नजर आती है। इससे संकेत मिलता है कि Google इस बार डिजाइन के साथ-साथ यूजर एक्सपीरियंस को भी नया आयाम देने की तैयारी कर रहा हैं।

Ask more of your phone कैंपेन में AI पर खास फोकस

Google का यह नया टीजर Ask more of your phone कैंपेन का हिस्सा है जिसे कंपनी ने पिछले साल शुरू किया गया था। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे Gemini, Gmail, Google Maps, Search, Photos, Calendar और Docs जैसी सेवाएं लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाती हैं। इस प्रमोशनल वीडियो के जरिए Google यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि यदि कोई यूजर पहले से Google की इन सेवाओं का इस्तेमाल करता है तो Pixel स्मार्टफोन उसके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

क्या करेगा नया Pixel Glow फीचर?

देखा जा रहा है कि Google ने अभी तक Pixel Glow के काम करने का तरीका सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि यह कॉल, नोटिफिकेशन, AI इंटरैक्शन और अन्य सिस्टम एक्टिविटी के दौरान विजुअल इंडिकेटर की तरह काम कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह Google Pixel 11 सीरीज का सबसे बड़ा डिजाइन और यूजर इंटरफेस अपग्रेड माना जाएगा।

12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा

इस बात को लेकर Google पहले ही पुष्टि कर चुका है कि Made by Google 2026 इवेंट 12 अगस्त को आयोजित होगा। इस दौरान Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL समेत कई नए हार्डवेयर लॉन्च किए जा सकते हैं। साथ ही Pixel Glow और अन्य नए AI फीचर्स की पूरी जानकारी भी इसी मंच से सामने आएगी। ऐसे में साफ है कि इस बार Google सिर्फ नया स्मार्टफोन नहीं बल्कि AI और स्मार्ट इकोसिस्टम के बेहतर अनुभव पर भी बड़ा दांव लगाने जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com