Sundar Pichai ने AI के बारे में क्या कहा है। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

AI को लेकर Sundar Pichai ने दिया बयान, जानें क्या हैं फुल डिटेल्स

सुंदर पिचाई ने कंपनी की इनकम पर एक कांफ्रेंस कॉल आयोजित की थी, जो इन-हाउस थी। इस दौरान सुंदर पिचाई ने कहा कि यह हमारे इंजीनियर को ज्यादा करने और तेजी से काम करने में मदद कर रहा है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. गूगल की पैरंट कंपनी Alphabet के CEO सुंदर पिचाई ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए एक बड़ी बात कही है और बयान भी दिया है। उनके बयान से कई लोगों के दिल की धड़कनें भी बढ़ गईं। भारतीय मूल के CEO सुंदर पिचाई ने 29 अक्टूबर को कहा कि गूगल कंपनी में 25% से ज्यादा कोड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा किया जा रहा है। सुंदर पिचाई ने यह भी बताया कि कैसे वे अपने प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए इस जेनरेटेड कोड को रिव्यू करते हैं और बाद में इंजीनियर इसे इस्तेमाल करते हैं।

कंपनी ने इन-हाउस मीटिंग में कही ये बात

सुंदर पिचाई ने कंपनी की इनकम पर एक कांफ्रेंस कॉल आयोजित की थी, जो इन-हाउस थी। इस दौरान सुंदर पिचाई ने कहा कि यह हमारे इंजीनियर को ज्यादा करने और तेजी से काम करने में मदद कर रहा है। मैं हमेशा इस प्रोग्राम की वजह से उत्साहित रहता हूं।

AI रिसर्च यूनिट

इसी के साथ उन्होंने बताया कि बीते साल कंपनी ने AI रिसर्च यूनिट बनाई थी, जिसका नाम DeepMind और Google Brain था। इसके बाद कंपनी ने दोनों को मिलाकर एक सिंगल डिवीजन में तैयार किया, जिसका नाम Google DeepMind रखा गया, जिसकी कमान Demis Hassabis को दी गई है।

Gemini में दमदार फीचर्स

Alphabet ने Gemini को पेश किया है, जो AI मॉडल है और इसके अंदर कई सारे अपडेट्स को शामिल किया गया है। आने वाले दिनों में भी कई अपडेट्स को शामिल किए जाएंगे। इसके बाद Gemini App की टीम को भी Google DeepMind में ही शामिल कर दिया जाएगा।

गूगल AI को लेकर बड़ी तैयारी

आने वाले समय की बात बताएं तो गूगल AI पर लंबे तरीके आजमाए जा रहे हैं। उसके मुताबिक Microsoft, Facebook के पैरेंट Meta और OpenAI के साथ आने वाले दिनों में कंपनी AI मॉडल को बना सकती है, जिसके अंदर कई नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा। Apple ने भी अपना मॉडल Apple Intelligence तैयार किया है। इसके अलावा कई और तरह के AI इंटेलिजेंस को मार्केट में देखा जाएगा।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट