X को लेकर आए नए प्लान। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

भारत में X ने घटाईं प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमतें, अब 47% तक सस्ती सेवाएं

भारत में Elon Musk की कंपनी X ने अपने तीनों प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है जिसकी कीमतों में 47% तक की बड़ी कटौती की गई है। जिससे यूजर्स को काफी आसानी होती है।

सिमरन सिंह

X Premium Subscription Prices in India: भारत में Elon Musk के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी X (पूर्व Twitter) ने अपने तीनों प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान — Basic, Premium और Premium+ — की कीमतों में 47% तक की बड़ी कटौती की है। यह फैसला भारत जैसे विशाल डिजिटल मार्केट में X की पहुंच बढ़ाने और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

पहली बार तीनों प्लान हुए सस्ते

यह पहला मौका है जब फरवरी 2023 में भारत में Twitter Blue लॉन्च होने के बाद से सभी टियर की कीमतें घटाई गई हैं। खास बात यह है कि Premium+ प्लान की कीमत पिछले साल दो बार बढ़ी थी, लेकिन अब सभी सब्सक्रिप्शन वर्जन सस्ते हो गए हैं।

वेब प्लेटफॉर्म पर नई कीमतें

  • Basic: ₹170/माह या ₹1,700/वर्ष (पहले ₹244/माह या ₹2,591/वर्ष)
  • Premium: ₹427/माह या ₹4,272/वर्ष (पहले ₹650/माह या ₹6,800/वर्ष)
  • Premium+: ₹2,570/माह या ₹26,400/वर्ष (पहले ₹3,470/माह या ₹34,340/वर्ष)

मोबाइल ऐप्स पर अभी भी ज्यादा दरें

Apple और Google की कमीशन नीति के चलते मोबाइल ऐप्स पर X सब्सक्रिप्शन महंगे बने हुए हैं:

  • Premium: ₹470/माह (पहले ₹900/माह)
  • Premium+: ₹3,000/माह (iOS पर ₹5,000/माह बना हुआ है)
  • Basic: सभी प्लेटफॉर्म पर ₹170/माह

हर प्लान में क्या मिलती है सुविधाएं?

  • Basic Plan: पोस्ट एडिटिंग, लंबी वीडियो अपलोड, रिप्लाई प्राथमिकता और सीमित पोस्ट फॉर्मेटिंग
  • Premium Plan: X Pro टूल्स, विस्तृत एनालिटिक्स, कम विज्ञापन, ब्लू टिक और Grok AI की बढ़ी हुई लिमिट
  • Premium+ Plan: पूरी तरह से विज्ञापन-मुक्त अनुभव, अधिक रिप्लाई बूस्ट, लंबा लेख पोस्ट करने की सुविधा, और 'Radar' टूल के ज़रिए लाइव ट्रेंड्स

Grok 4 लॉन्च के साथ कीमतों में कटौती का तालमेल

यह मूल्य कटौती ऐसे समय पर आई है जब Elon Musk की AI कंपनी xAI ने अपना नया मॉडल Grok 4 लॉन्च किया है। मार्च 2025 में xAI ने X को $33 अरब की स्टॉक डील में अधिग्रहित किया था। हालांकि सब्सक्रिप्शन से राजस्व बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन दिसंबर 2024 तक मोबाइल ऐप से X की इन-ऐप कमाई सिर्फ $16.5 मिलियन रही है।

इस बीच, X की CEO लिंडा याकारिनो ने अपने दो साल के कार्यकाल के बाद हाल ही में इस्तीफा दे दिया है। कंपनी अब विज्ञापन पर निर्भरता कम करके सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल को प्राथमिकता दे रही है।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट