-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- X Introduces Job Search Feature Elon Musk Competing With Linkedin And In
X पर ढूंढ सकेंगे नौकरी, Linkedin को टक्कर देने का Elon Musk ने बनाया प्लान
- Written By: सिमरन सिंह
कई लोग LinkedIn, Indeed आदि जैसे प्लेटफार्मों का नौकरी ढूंढने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब एलन मस्क ने ऐसे लोगों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नौकरी ढूंढने का एक नया फीचर डाल दिया है।

X पर अब आप भी नौकरी ढूंढ सकते है। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: भारत के अलावा कई ऐसे देश हैं जहां लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। दुनिया भर में करोड़ों लोग रोजाना नौकरी ढूंढने की तलाश में रहते हैं। सोशल मीडिया वाले जमाने में कई लोग LinkedIn, Indeed आदि जैसे प्लेटफार्मों का नौकरी ढूंढने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब एलन मस्क ने ऐसे लोगों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नौकरी ढूंढने का एक नया फीचर डाल दिया है।
क्या है X का नया फीचर?
एलन मस्क ने अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म X, जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, को एक बड़ा अपडेट दिया है। इस बारे में उन्होंने यूजर्स को भी बताया है, जिसमें वे जॉब सर्च फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब X का इस्तेमाल लोग लिंकडइन की तरह नौकरी तलाशने के लिए भी कर पाएंगे।
यह नया फीचर पिछले साल पेश किया गया था और अब जॉब हायरिंग ऑप्शन का विस्तार कर दिया गया है। अच्छी कंपनियां अपनी जॉब लिस्टेड शेयर कर सकती हैं। शुरुआत में इसे बीटा वर्जन में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Elon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
Elon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
X पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
X में बदलाव की लिस्ट
2022 में जब एलन मस्क ने X को अपना बताया, तो इस प्लेटफार्म में कई बड़े बदलाव भी किए गए थे। उन्होंने X पर वीडियो कॉलिंग, लॉन्ग वीडियो शेयरिंग, एडिटिंग ऑप्शन, लॉन्ग पोस्ट और लाइव स्ट्रीमिंग जैसे फीचर्स को भी जोड़ा था। यह सभी फीचर्स X को फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसा ही बनाते हैं और जब बारी जॉब सर्च फीचर की आई, तो एलन मस्क ने X को लिंकडइन से मुकाबले में उतारा और प्लेटफार्म में नए ऑप्शन को जोड़ दिया।
X पर कैसे करेगा यह फीचर का उपयोग?
मुख्य रूप से देखा जाए तो X का यह फीचर उन कंपनियों के लिए बनाया गया है, जो प्लेटफार्म पर वेरिफाइड हैं। यह कंपनियां जॉब वैकेंसी की पोस्ट कर सकती हैं, जिससे वे अपने मुताबिक नौकरी खोजने वालों तक पोस्ट पहुंचा सकेंगी।
यह फीचर एक हायरिंग डेटाबेस पर आधारित है। जब कोई भी कंपनी अपनी नौकरी की जानकारी पोस्ट करेगी, तो यूजर्स को जॉब सर्च रिजल्ट में वह जानकारी दिखाई देगी। इसके साथ ही इसमें एक एप्लीकेशन ट्रैकिंग सिस्टम को भी दिया गया है, जो कंपनी और क्रिएटर के बीच डेटा शेयर करता है और प्रक्रिया को तेज और आसान बनाता है।
कैसे करें फीचर का इस्तेमाल
X पर यूजर को नौकरी तलाशनी है, तो इस फीचर का मुफ्त में इस्तेमाल कर सकता है। इसके लिए X ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर जब क्षेत्र में जाना होगा और उसके जरिए आप नौकरी तलाश कर सकते हैं, हालांकि कंपनी को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए हर महीने करीब 82,000 रुपये यानी कि 1,000 अमेरिकी डॉलर देने पड़ेंगे।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
X introduces job search feature elon musk competing with linkedin and in
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
Aug 04, 2026 | 06:20 PMसेंट्रल रेलवे का कड़ा रुख, बेटिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर भारी जुर्माना, जानें ये नए नियम
Aug 04, 2026 | 06:20 PMउफनते नाले को पार करना पड़ा भारी! देखते ही देखते पानी में फंस गई कार, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Aug 04, 2026 | 06:19 PMपाकिस्तान का पाखंड बेनकाब, POK के चुनाव को भारत ने बताया दिखावा; MEA ने कहा- अब तक 90 लोगों की हुई मौत
Aug 04, 2026 | 06:13 PMAkola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद
Aug 04, 2026 | 06:04 PMयादव समाज को भ्रमित किया गया…दतिया उपचुनाव के बाद दामोदर यादव का चौंकाने वाला दावा; दिया बड़ा बयान
Aug 04, 2026 | 05:57 PMफडणवीस कैबिनेट ने लिए ये 8 ऐतिहासिक निर्णय, किसानों से लेकर आम आदमी तक को मिलेगी बड़ी राहत! देखें पूरी लिस्ट
Aug 04, 2026 | 05:57 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














