अब बेकार Gmail को हटाना हुआ आसान। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Gmail का नया Manage Subscriptions फीचर: अब फालतू ईमेल्स से मिलेगा छुटकारा

अगर आप प्रमोशनल, न्यूज़लेटर्स और ऑफर्स से भरे ईमेल्स से परेशान हैं, तो Gmail का नया फीचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जिससे आप बड़ी आसानी से किसी भी चीजे को हटा सकते है।

सिमरन सिंह

अगर आप भी रोजाना आने वाले प्रमोशनल, न्यूज़लेटर्स और ऑफर्स से भरे ईमेल्स से परेशान हैं, तो Gmail का नया फीचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। Manage Subscriptions नामक यह नया टूल खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जिनका मेलबॉक्स बेकार ईमेल्स से भर जाता है, जिससे जरूरी मेल्स छूट जाते हैं या नजरअंदाज हो जाते हैं।

क्यों है यह फीचर जरूरी?

अक्सर ऐसा होता है कि हम अनजाने में कई ब्रांड्स या वेबसाइट्स को सब्सक्राइब कर देते हैं, जो बाद में रोजाना दर्जनों ईमेल्स भेजते हैं। इन ईमेल्स में छिपे रहते हैं लुभावने ऑफर, प्रचार सामग्री और न्यूज़लेटर्स, जिनका हमारे लिए कोई खास मतलब नहीं होता। इन्हीं समस्याओं को हल करने के लिए Gmail ने पेश किया है यह AI आधारित स्मार्ट फीचर।

कैसे करता है काम?

Manage Subscriptions फीचर आपके Gmail अकाउंट को स्कैन कर उन सभी सब्सक्रिप्शन की लिस्ट बनाता है जिन्हें आपने अब तक सब्सक्राइब किया है। यह फीचर आपको यह विकल्प देता है कि आप:

  • किसी भी अनचाही मेल सब्सक्रिप्शन को अनसब्सक्राइब कर सकते हैं।
  • बेमतलब के ईमेल को स्पैम या ब्लॉक कर सकते हैं।
  • जरूरी मेल्स को जैसा है वैसा रहने दे सकते हैं।

Gmail का यह फीचर AI की मदद से काम करता है, जो आपकी ईमेल हिस्ट्री और मेल्स की प्रकृति को समझ कर लिस्ट बनाता है।

ऐसे करें फीचर को इस्तेमाल

  • अपने Gmail ऐप या वेबसाइट को खोलें।
  • टॉप पर मौजूद Promotions टैब पर क्लिक करें।
  • यहां Manage Subscriptions का विकल्प दिखेगा, उस पर टैप करें।
  • अब आपके सामने सभी ब्रांड्स और वेबसाइट्स की लिस्ट आ जाएगी।
  • जिन्हें हटाना है, उन पर क्लिक कर Unsubscribe करें।

किन यूजर्स के लिए उपलब्ध है यह सुविधा?

यह नया फीचर फिलहाल सिर्फ Android और iOS यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है। डेस्कटॉप और लैपटॉप यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। मोबाइल यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना Gmail ऐप तुरंत अपडेट कर लें ताकि इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

ध्यान दें

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनका Gmail हर रोज बेकार प्रमोशनल ईमेल्स से भर जाता है, तो अब समय आ गया है इनसे छुटकारा पाने का। Manage Subscriptions फीचर आपको देगा पूरी कंट्रोल—कि कौन-सा मेल आपके इनबॉक्स में रहे और कौन-सा नहीं।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

30 डिग्री की जगह 60°C तापमान, रामगढ़ पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 इंजीनियरों की मौत, मैनेजमेंट की गलती ने ली जान!

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल