Laptop के गर्म होने की वजह। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

लैपटॉप ओवरहीटिंग होने की पीछे क्या है वजह? जानें समाधान के आसान तरीके

Gaming Laptop Heat: लैपटॉप का लंबे समय तक इस्तेमाल ऑफिस वर्क या गेमिंग, लगातार यूज के दौरान इसकी बैटरी और अन्य कंपोनेंट्स पर दबाव बढ़ता है। जिससे ओवरहीटिंग की परेशानी होती है।

सिमरन सिंह

Laptop Heating Problem: लैपटॉप का लंबे समय तक इस्तेमाल करना आज के दौर में आम बात है। चाहे आप ऑफिस वर्क कर रहे हों या गेमिंग, लगातार यूज के दौरान इसकी बैटरी और अन्य कंपोनेंट्स पर दबाव बढ़ता है। यही दबाव अक्सर ओवरहीटिंग का कारण बनता है। अगर आपका लैपटॉप जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है तो यह आपके डिवाइस के लिए खतरनाक संकेत हो सकता है। ओवरहीटिंग न केवल इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचाता है बल्कि सिस्टम की परफॉर्मेंस को भी धीमा कर देता है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख कारण और समाधान।

1. एयर वेंट्स का ब्लॉक होना

लैपटॉप के एयर वेंट्स कूलिंग सिस्टम के लिए बेहद जरूरी होते हैं। कई बार धूल-मिट्टी या कचरा जमा होने से ये वेंट्स ब्लॉक हो जाते हैं और एयरफ्लो बाधित हो जाता है। इससे कूलिंग सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर पाता और हीट बढ़ने लगती है।

  • समाधान: समय-समय पर लैपटॉप की सफाई करें और इसे हमेशा वेंटिलेशन वाली जगह पर रखें।

2. ओवरलोडिंग और हैवी यूज

जब लैपटॉप पर एक साथ कई ऐप्स, हैवी सॉफ्टवेयर या गेम चलते हैं तो प्रोसेसर और ग्राफिक्स कार्ड पर लोड बढ़ जाता है। खासतौर पर वीडियो एडिटिंग या गेमिंग के दौरान लैपटॉप अधिक गर्म होता है।

  • समाधान: बैकग्राउंड में चल रही गैर-जरूरी ऐप्स को बंद करें और जो एप्लीकेशन यूज न कर रहे हों उन्हें अनइंस्टॉल कर दें।

3. थर्मल पेस्ट की खराबी

लैपटॉप के CPU और GPU से निकलने वाली हीट को कूलिंग फैन तक पहुंचाने में थर्मल पेस्ट की अहम भूमिका होती है। अगर यह पुराना या खराब हो जाए तो हीट सही तरीके से ट्रांसफर नहीं हो पाती और सिस्टम ओवरहीट होने लगता है।

  • समाधान: जरूरत पड़ने पर थर्मल पेस्ट को बदलवाएं ताकि कूलिंग सिस्टम प्रभावी ढंग से काम कर सके।

4. कूलिंग फैन में खराबी

अगर लैपटॉप का कूलिंग फैन धीमी गति से काम कर रहा है या पूरी तरह खराब हो गया है, तो डिवाइस में गर्मी जमा होने लगती है।

  • समाधान: खराब फैन की जगह नया कूलिंग फैन लगवाएं ताकि हीटिंग की समस्या से छुटकारा मिल सके।

ध्यान दें

लैपटॉप की ओवरहीटिंग को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। समय-समय पर सफाई, अनावश्यक लोड से बचाव और हार्डवेयर की जांच से आप इस समस्या को काफी हद तक रोक सकते हैं। अगर समस्या बनी रहती है तो तुरंत एक्सपर्ट की मदद लें।

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही