Meta लाया Ads Free Plan. (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Meta ने पेश किया ad-free subscriptions, अब पैसे देकर मिल सकेगा विज्ञापन मुक्त अनुभव

Android iOS Meta Plan: सोशल मीडिया पर आने वाले विज्ञापनों से परेशान यूजर्स के लिए Meta ने बड़ा ऐलान किया है। Facebook और Instagram पर अब यूजर्स को Ad-Free अनुभव पाने का विकल्प मिलेगा।

सिमरन सिंह

Meta Ad Free Subscription: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्क्रॉल करते हुए बार-बार आने वाले विज्ञापनों से परेशान यूजर्स के लिए Meta ने बड़ा ऐलान किया है। Facebook और Instagram पर अब यूजर्स को Ad-Free अनुभव पाने का विकल्प मिलेगा। कंपनी ने इसके लिए एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है। इसका सीधा मतलब है अगर आप विज्ञापन से बचना चाहते हैं तो शुल्क देकर एड-फ्री सुविधा लें, वरना प्लेटफॉर्म पर Ads देखते रहें।

कितनी है कीमत?

Meta के इस एड-फ्री सब्सक्रिप्शन की शुरुआती कीमत GBP 2.99 (करीब 355 रुपए प्रति माह) रखी गई है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, एक बार जब यूजर यह प्लान ले लेगा, तो उसके डेटा का इस्तेमाल किसी भी पर्सनलाइज्ड विज्ञापन के लिए नहीं किया जाएगा। हालांकि, सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य नहीं है। यूजर्स चाहें तो पहले की तरह Ads के साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Android और iOS पर ज्यादा खर्च

विज्ञापन-मुक्त अनुभव चाहने वाले Android और iOS यूजर्स को वेब की तुलना में ज्यादा शुल्क देना होगा। मोबाइल यूजर्स को GBP 3.99 (लगभग 474 रुपए) का भुगतान करना पड़ेगा। Meta ने बताया कि यह अतिरिक्त लागत Apple और Google द्वारा वसूले जाने वाले शुल्क की वजह से है।

कई अकाउंट्स पर अतिरिक्त शुल्क

अगर आपके पास Facebook और Instagram पर कई अकाउंट्स हैं, तो सिर्फ एक सब्सक्रिप्शन पर्याप्त नहीं होगा। Meta अतिरिक्त अकाउंट्स के लिए कम शुल्क वसूलेगा।

  • वेब प्लेटफॉर्म पर प्रति अतिरिक्त अकाउंट GBP 2 (करीब 237 रुपए)
  • Android/iOS पर प्रति अतिरिक्त अकाउंट GBP 3 (करीब 356 रुपए)

इस हिसाब से, अगर किसी यूजर के पांच अलग-अलग अकाउंट हैं, तो उसे हर महीने लगभग GBP 15.99 (करीब 1900 रुपए) तक खर्च करना पड़ सकता है।

फिलहाल सिर्फ यूके में उपलब्ध

Meta ने शुरुआत में यह एड-फ्री सब्सक्रिप्शन केवल यूनाइटेड किंगडम (UK) में लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही इस सुविधा को दूसरे देशों में भी शुरू किया जा सकता है।

ध्यान दें

Meta का यह नया कदम उन यूजर्स के लिए राहत साबित हो सकता है जो लगातार आने वाले Ads से परेशान रहते हैं। हालांकि, इसकी कीमत और अतिरिक्त अकाउंट्स पर लगने वाला शुल्क कई लोगों के लिए सोचने पर मजबूर कर सकता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी