Jio Plan (Source. Jio) 
टेक्नॉलजी

सस्ता रिचार्ज चाहिए? 150 से कम में 28 दिन तक कॉल-डेटा का मजा, Jio के ये प्लान मचा रहे धूम

Jio Recharge: कम बजट में लंबे समय के लिए मोबाइल रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है। रिलायंस जियो ने अपने कस्टमर्स के लिए ₹150 से भी कम कीमत वाले सस्तें प्लान निकाले है।

सिमरन सिंह

Jio Cheap Recharge Plans: अगर आप कम बजट में लंबे समय के लिए मोबाइल रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने कस्टमर्स के लिए ₹150 से भी कम कीमत वाले सस्ते प्लान पेश किए हैं। खास बात यह है कि इन प्लान में डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसे फायदे मिलते हैं। अगर आपका बजट कम है और आप फिर भी 3 से 4 हफ़्तों तक मोबाइल सर्विस का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो ये जियो प्लान आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

₹150 से कम में Jio के 4 शानदार रिचार्ज प्लान

Jio ने बजट का ध्यान रखने वाले कस्टमर्स के लिए कई सस्ते प्लान पेश किए हैं। इनमें ₹75, ₹91, ₹125, और ₹152 कीमत वाले रिचार्ज पैक शामिल हैं। इन प्लान में इंटरनेट, कॉलिंग और SMS के फायदे मिलते हैं।

₹75 वाला Jio प्लान

Jio का ₹75 वाला प्लान सबसे सस्ता रिचार्ज पैक माना जाता है। यह खास तौर पर JioPhone यूज़र्स के लिए बनाया गया है। इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिन है और इसमें कुल 2.5GB डेटा मिलता है। यूज़र्स को हर दिन लगभग 100MB डेटा मिलता है, साथ ही 200MB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। इसके अलावा, इस प्लान में ये फीचर्स भी मिलते हैं:

  • सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 50 फ्री SMS

यह उन यूज़र्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो लाइट इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।

₹91 वाला Jio प्लान

Jio का ₹91 वाला प्लान भी काफी पॉपुलर है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी और कुल 3GB डेटा मिलता है। यूज़र्स को हर दिन 100MB डेटा और 200MB एक्स्ट्रा डेटा दिया जाता है। इस प्लान में ये भी मिलता है:

  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 50 SMS

अगर रोज़ की डेटा लिमिट पूरी हो जाती है, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps हो जाती है।

₹125 वाला Jio प्लान

अगर आपको थोड़ा और डेटा चाहिए, तो ₹125 वाला प्लान बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिनों की है और इसमें हर दिन 0.5GB डेटा मिलता है, यानी कुल 11.5GB डेटा। इस प्लान के साथ, यूज़र्स को ये फायदे मिलते हैं:

  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 300 फ्री SMS
  • और JioTV, JioCinema, और JioCloud जैसे एंटरटेनमेंट ऐप्स का फ्री एक्सेस।

₹152 वाला Jio प्लान

Jio का ₹152 वाला प्लान सबसे बैलेंस्ड और पॉपुलर माना जाता है। इसमें हर दिन 0.5GB डेटा मिलता है, जो कुल 14GB होता है, और यह 28 दिनों के लिए वैलिड है। इसके अलावा, इस प्लान में ये फीचर्स भी शामिल हैं:

  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • हर दिन 300 SMS
  • JioTV और JioCloud का फ्री एक्सेस

हर दिन की डेटा लिमिट खत्म होने के बाद, इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps हो जाती है।

JioPhone यूजर्स के लिए खास ऑफर

ध्यान देने वाली बात यह है कि Jio के सभी सस्ते प्लान सिर्फ़ JioPhone यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध हैं। JioPhone एक स्मार्ट फ़ीचर फ़ोन है जो YouTube, Facebook और Google Assistant जैसे फ़ीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें JioTV, JioCinema और JioSaavn जैसे कई एंटरटेनमेंट ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं। फ़ोन में JioChat और ऐप-फ़्री वीडियो कॉलिंग भी मिलती है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट