WhatsApp से कर सरकारी काम। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

अब WhatsApp से करें आधार कार्ड डाउनलोड, जानिए आसान तरीका

डिजिटल दौर में आधार कार्ड सरकारी और प्राइवेट सेवा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। जिसको अब आप आराम से घर बैठे ही ले सकते है और सारे काम भी उसमें करा सकते है।

सिमरन सिंह

Aadhaar Card Download: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड हर सरकारी और प्राइवेट सेवा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। कई बार बाहर सफर करते समय या अचानक किसी सरकारी काम में इसकी जरूरत पड़ जाती है। अब आपको घर पर परिवार से आधार कार्ड की फोटो मंगवाने की परेशानी नहीं होगी, क्योंकि आप इसे सीधे WhatsApp से डाउनलोड कर सकते हैं।

डिजिलॉकर अकाउंट होना जरूरी

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके पास DigiLocker अकाउंट होना जरूरी है। इसके बिना WhatsApp से डॉक्यूमेंट डाउनलोड करना संभव नहीं होगा। अच्छी बात यह है कि WhatsApp के जरिए भी आप आसानी से डिजिलॉकर एक्सेस कर सकते हैं। इस तरह आपको UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऐसे करें आधार डाउनलोड की शुरुआत

  • सबसे पहले MyGov Helpdesk का आधिकारिक WhatsApp नंबर +91-9013151515 अपने फोन में सेव करें।
  • अब WhatsApp पर इस नंबर पर Hi टाइप करके भेजें।
  • चैटबॉट आपको रिप्लाई करेगा और कई ऑप्शन देगा।
  • इनमें से DigiLocker सर्विस चुनें।
  • अपना 12 अंकों वाला आधार नंबर दर्ज करें।
  • आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे चैट में डालकर वेरिफाई करें।
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद चैटबॉट आपको डिजिलॉकर में सेव सभी डॉक्यूमेंट्स दिखाएगा।
  • यहां से आधार कार्ड सेलेक्ट करें और तुरंत डाउनलोड कर लें।

क्या है फायदा?

इस सुविधा का सबसे बड़ा लाभ यह है कि अगर आपके फोन में DigiLocker या mAadhaar ऐप इंस्टॉल नहीं है, तब भी आप WhatsApp चैटबॉट की मदद से आसानी से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह तरीका खासतौर पर इमरजेंसी स्थिति में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

ध्यान दें

WhatsApp चैटबॉट ने आधार कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। अब चाहे आप कहीं भी हों, केवल कुछ क्लिक में अपने आधार तक पहुंच सकते हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट