Laptop को लेने के बाद कुछ चीजे करनी होती है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

नए लैपटॉप में ये 5 सेटिंग्स आएंगी काम, भविष्य में दिलाएंगी फायदा

ऐसे में कुछ सेटिंग्स हैं जो आपको लैपटॉप खरीदने के तुरंत बाद कर लेनी चाहिए, जो आगे आपको फायदा देंगी। इस रिपोर्ट के माध्यम से हम आपको इन सेटिंग्स के बारे में बताएंगे।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. फेस्टिव सीजन के दौरान कई सारे लैपटॉप खरीदे गए हैं और लैपटॉप खरीदने के बाद लोग उसका इस्तेमाल स्टार्टअप करने पर भी कर रहे हैं। ऐसे में कुछ सेटिंग्स हैं जो आपको लैपटॉप खरीदने के तुरंत बाद कर लेनी चाहिए, जो आगे आपको फायदा देंगी। इस रिपोर्ट के माध्यम से हम आपको इन सेटिंग्स के बारे में बताएंगे।

विंडोज अपडेट

सबसे पहले अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करें। इससे आपको नए सुरक्षा पैच और बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी। इसके लिए आपको सेटिंग में फिर अपडेट एंड सिक्योरिटी में जाकर चेक फॉर अपडेट पर क्लिक करना है।

एंटीवायरस और सिक्योरिटी

यदि आपके लैपटॉप में एंटीवायरस प्री-इंस्टॉल नहीं है, तो आपको एक अच्छा एंटीवायरस इंस्टॉल करना चाहिए। यदि आपका ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज है, तो विंडोज डिफेंडर को अपडेट करें और सुरक्षित रखें।

वॉल्यूम और डिस्प्ले

अपने लैपटॉप में आपको स्क्रीन ब्राइटनेस, रेजोल्यूशन और वॉल्यूम सेटिंग को भी अपने अनुसार एडजस्ट करना है। इसके लिए आप सेटिंग में फिर सिस्टम और डिस्प्ले में जाकर इन चीजों को चेंज कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन

आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, पीडीएफ रीडर आदि को इंस्टॉल करना है ताकि आप अपने लैपटॉप को अच्छे से काम के लिए इस्तेमाल कर सकें।

वेब ब्राउज़र

आपको अपने पसंदीदा ब्राउज़र को रखना है, जैसे कि क्रोम या फायरफॉक्स। आप शॉपिंग और सोशल मीडिया वेबसाइट को भी इसमें जोड़ सकते हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त